MP Free Laptop Yojana 2024 – इन छात्रों को 60% अंक पर मिलेगा लैपटॉप (₹25,000 रूपए)

MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 – अगर आपने माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को फ्री लैपटॉप दिया जाता है। अगर आप 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तो आपको इस योजना के बारे में जरूर जानना चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य में शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने और शैक्षिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के अनुसार केवल 12वीं कक्षा के योग्य विद्यार्थियों को ही लैपटॉप दिया जाएगा। अगर आपने मध्य प्रदेश बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है।

योजना का नामफ्री लैपटॉप वितरण योजना
राज्यमध्य प्रदेश
शुरू की गईमध्यप्रदेश सरकार द्वारा
कब शुरू हुई2013-14
लाभार्थी12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं
पात्रता75% से ज्यादा अंक
आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in

फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा के सभी मेधावी स्टूडेट्स को आगे की पढ़ाई और टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए एक फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 रुपए की राशि छात्र के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत जो छात्र कक्षा 12वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की राशि प्रदान की जाती है। अनुमानित जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।

MP Free Laptop Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए फ्री लैपटॉप वितरण योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किए जाते हैं। आज का युग डिजिटल टेक्नोलॉजी का युग है और इसी टेक्नोलॉजी से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण योजना की शुरुआत की गई है।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना को 2013-14 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया था और इस योजना को मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड में पढ़ रहे 12वीं कक्षा के सभी मेधावी स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में सभी मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप दिया जाता है। इस योजना के लिए छात्र-छात्राओं को कम से कम 75% अंक लाना अनिवार्य है।

One Student One Laptop Yojana

मध्य प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा के सभी मेधावी छात्र और छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रूपए की राशि ट्रान्सफर करती है जिससे छात्र-छात्राएं अपनी जरूरत अनुसार लेपटॉप खरीद सकते हैं। लैपटॉप और इन्टरनेट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पढाई से सम्बंधित कुछ भी अध्ययन कर सकता है साथ ही नयी नयी डिजिटल स्किल्स को लैपटॉप के माध्यम से सीख सकता है।

MP Free Laptop Yojana Benefits

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई गयी फ्री लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र और छात्राओं को लाभ दिया जाता है।
  • सभी मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रूपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाती है।
  • इस योजना के द्वारा लैपटॉप की राशि लेने के लिए विद्यार्थी को 75% से अधिक मार्क्स लाना पड़ेगा।
  • इस लैपटॉप के माध्यम से स्टूडेंट्स अपनी ऑनलाइन पढाई कर सकते हैं और नयी नयी टेक्नोलॉजी के बारे में जान सकते हैं।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना पात्रता

  • फ्री लैपटॉप वितरण योजना सिर्फ 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्रों को दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कम से कम 75% अंक लाना अनिवार्य है।
  • सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कम से कम 85% अंक लाना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा।

MP Free Laptop Yojana Status

  • फ्री लैपटॉप वितरण योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Check Your Eligibility वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर और परीक्षा का शैक्षणिक वर्ष सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get Details Of Meritoious Student आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपका नाम यहाँ पर आ जायेगा और अगर आपके परसेंटेज कम है तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं हो पाएंगे और आपको फ्री लैपटॉप नहीं मिल पायेगा।

कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों को ₹1,25,000 रूपए

छात्रों को इतने प्रतिशत अंक पर मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री लैपटॉप वितरण योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 75% अंक लाना अनिवार्य है। अगर आप सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको कम से कम 85% अंक लाना होगा। पात्र विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप खरीदने हेतु ₹2,5000 की राशि ट्रांसफर की जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने घोषणा की थी कि छात्र-छात्राओं को अब 60% अंक लाने पर लैपटॉप योजना का लाभ दिया जाएगा, हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा अभी तक फ्री लैपटॉप वितरण योजना से संबंधित कोई अपडेट सामने निकल कर नहीं आई है। अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं आई है कि कितने परसेंट पर लैपटॉप योजना का लाभ दिया जाएगा।

17 thoughts on “MP Free Laptop Yojana 2024 – इन छात्रों को 60% अंक पर मिलेगा लैपटॉप (₹25,000 रूपए)”

  1. 2023=2024 के छात्रों को लैपटॉप मिलेगा या नहीं अगर मिलेगा तो हमें बताएं

    Reply
    • नमस्ते सना शेख जी, अगर आपने मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं कक्षा में टॉप किया है तो आपको लैपटॉप योजना के अंतर्गत ₹25000 की राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि अभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप योजना को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, इसलिए स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि लैपटॉप योजना का लाभ विद्यार्थियों को कब मिलेगा। हालांकि इस संबंध में अगर कोई भी सूचना आएगी तो हम आपको जरूर सूचित करेंगे।

      Sarkari Updates 360 से जुड़ने के लिए धन्यवाद!

      Reply
      • अगर आपने मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और आपने 71.75% अंक प्राप्त किए हैं तो शायद आपको मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ न दिया जाए क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप योजना का लाभ 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा, खैर अभी तक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2024 बोर्ड के छात्रों को लैपटॉप योजना का लाभ नहीं दिया गया है

        Sarkari Updates 360 से जुड़ने के लिए धन्यवाद!

        Reply
        • 2023=2024 के छात्रों को लैपटॉप मिलेगा या नहीं अगर मिलेगा तो हमें बताएं

          Reply

Leave a Comment