
Navodaya 2nd Merit List 2025 Out: जिन छात्रों का नाम नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी की गई पहली मेरिट सूची में नहीं आया था उनके लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय की दूसरी वेटिंग लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। इस सूची में कई ऐसे छात्रों के नाम शामिल किए गए हैं जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था। आप नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते है। आप जिला शिक्षा कार्यालय की वेबसाइट से या संबंधित नवोदय विद्यालय से भी सीधे संपर्क करके लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
हर साल नवोदय विद्यालय समिति कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करती है और इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की मेरिट सूची प्रकाशित की जाती है। लेकिन कई बार मेरिट सूची में चयनित छात्र प्रवेश नहीं लेते हैं जिससे सीटें खाली रह जाती हैं। इन्हीं खाली सीटों को भरने के लिए समिति द्वारा Navodaya 2nd Waiting List 2025 की गई है और इसमें जिन छात्रों के नाम होंगे उन्हें विद्यालय में प्रवेश का मौका मिलेगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।
Navodaya 2nd Merit List 2025 Out
नवोदय कक्षा 6 दूसरी वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) कक्षा 6 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आ पाया उनका नाम इस वेटिंग लिस्ट में हो सकता है। बता दें कि इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था जिनमें से अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में 25 मार्च 2025 को जारी किया गया था।
लेकिन इनमें से अधिकतर छात्रों ने दस्तावेज सत्यापन नहीं करवाया या दूसरे विद्यालय में प्रवेश ले लिया। इस कारण नवोदय विद्यालय में श्रेणी अनुसार सीटें खाली हैं, इन्हे भरने के लिए समिति ने दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी की है। इस सूची में जिन स्टूडेंट्स के नाम हैं उनके पास कक्षा 6 में प्रवेश प्राप्त करने का एक मौका है। इस लिस्ट को आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
दूसरी लिस्ट में नाम आने पर आगे क्या करें?
पहली लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स के नाम आए उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था और दूसरी लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम आएगा, उन्हें भी दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए आधिकारिक तिथि जल्दी घोषित की जाएगी। इसके लिए पहले से स्टूडेंट्स को जरूरी दस्तावेज तैयार करके रखने होंगे। इस प्रक्रिया के बाद स्टूडेंट का चयन होगा।
अब घर बैठे चेक करे NSP स्कॉलरशिप स्टेटस, मात्र 2 मिनट में पूरा प्रोसेस देखें
JNV 6th 2nd Merit List Important Date 2025
Event | Date |
परीक्षा का नाम | JNVST Class 6 Admission 2025 |
परीक्षा तिथि | 18 जनवरी 2025 |
रिजल्ट घोषणा तिथि | 25 मार्च 2025 |
1st Selection List | 25 मार्च 2025 |
2nd Selection List | मई 2025 पहला सप्ताह |
दस्तावेज सत्यापन तिथि | जल्दी घोषित की जाएगी। |
Navodaya 2nd Merit List 2025 Check कैसे करें?
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “JNVST Class 6 Result 2025” या “2nd Selection List” पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और क्षेत्र का विवरण दर्ज करना होगा।
- फिर आपके सामने आपके क्षेत्र की लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में ओपन हो जाएगी।
- अब दिए गए “डाउनलोड पीडीएफ” के बटन पर क्लिक करके लिस्ट डाउनलोड करना होगा।
- फिर डाउनलोड किए गए लिस्ट को ओपन करके आप अपने रोल नंबर और नाम की जांच कर सकते हैं।
- इस तरह आप JNV 2nd Waiting List निकाली जा सकती है।
युवाओं को मिलेगा निशुल्क ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन
JNV 6th 2nd Waiting List Check करने का दूसरा तरीका
अगर आपको ऑनलाइन JNV 6th 2nd Waiting List नहीं मिल रही है तो आपको अपने जिला शिक्षा कार्यालय जाकर सेकंड लिस्ट की जांच करनी होगी। इसके अलावा आप अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं जो नवोदय विद्यालय से संपर्क कर सेकंड वेटिंग लिस्ट में आपके नाम की जांच कर आपको जानकारी प्रदान करेंगे।
सत्यापन के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे?
अगर दूसरी मेरिट सूची में आपका नाम आ जाता है तो इसके बाद निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद आपका एडमिशन हो जाएगा, अतः इसके लिए आपको निम्न दस्तावेजों को प्रस्तुत करना पड़ेगा –
- आधार कार्ड
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- JNVST आवेदन पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
क्या तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी होगी?
अगर आपका नाम Navodaya 2nd Merit List 2025 में नहीं आता है तो आप तीसरी मेरिट लिस्ट आने की प्रतीक्षा कर सकते हैं। हालाकि तीसरी सूची तब जारी की जाएगी जब नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु सीटें रिक्त होंगी। दूसरी सूची में जिन छात्रों का नाम आया है, उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और उनकी नियुक्ति रिक्त सीटों पर होगी लेकिन अगर इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो समिति तीसरी लिस्ट जारी करेगी और जिनका नाम दूसरी सूची में नहीं आया, उन्हें प्रवेश हेतु एक और मौका मिलेगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।