
PM Garib Kalyan Anna Yojana Update : भारत सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं संचालित की जाती हैं। जिसके माध्यम से केंद्र सरकार, राज्य सरकार को सहायता प्रदान करती है। इसी प्रकार की एक योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भी है। दरअसल इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश में रहने वाले गरीब नागरिकों को राशन संबंधित सहायता प्रदान करती है।
केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से देश के लाखों गरीब परिवार अन्न योजना का लाभ प्राप्त करते हैं। जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को सरकार के द्वारा दिया जाने वाला गल्ला मिलता है। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से अब गल्ला की मात्रा में परिवर्तन होने वाला है। इसके बारे में राशन लाभार्थियों को जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आवश्यक है।
PM Garib Kalyan Anna Yojana Update
देश में राज्य सरकार की तरफ से राज्य के गरीब परिवारों के लिए राशन वितरण का कार्य किया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा भी बहुत से ऐसे परिवार हैं, जिनको राशन का लाभ सीधे हासिल कराया जाता है। इनमें अंत्योदय कार्ड से संबंधित परिवार शामिल हैं, जिनको केंद्र सरकार के द्वारा 35 किलो राशन प्रति परिवार महीने के तौर पर दिया जाता है।
इसके माध्यम से गरीब परिवार आसानी से अपना जीवन यापन कर पाते हैं। लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब से इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले लाभार्थियों को गल्ला परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे कि लाभार्थी परिवारों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने वाला है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण में बदलाव
दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना राशन वितरण में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके माध्यम से राशन मात्रा में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे लाभार्थी के राशन लाभ पर अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। क्योंकि अब से पहले मिलने वाला राशन गेहूं एवं चावल अलग-अलग मात्राओं में मिलेगा।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए यह पुष्टि कर दें कि पहले अंत्योदय राशन वालों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 35 किलो का राशन दिया जाता था। अब भी उसी मात्रा के अनुसार सभी को 35 किलो ही राशन दिया जाएगा। परंतु गेहूं एवं चावल की मात्रा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
मेरा राशन एप्प में मिलेंगी राशन कार्ड की सभी ऑनलाइन सेवाएं, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
गेंहू एवं चावल की मात्रा में बदलाव
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से लाभ लेने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए बता दें की अब से सरकार के द्वारा गेहूं एवं चावल वितरण मात्रा में परिवर्तन कर दिया गया है। जिसके कारण लाभार्थी परिवार को 24 किलो गेहूं एवं 11 किलो चावल प्रदान किये जायेंगे, जोकि कुल मिलाकर 35 किलो राशन हो जाएगा।
हालांकि आपको बता दें की इस बदलाव को कुछ जिलों के लिए ही परिवर्तित किया गया है। जिसमें भोपाल, सागर, उज्जैन, विदिशा, इंदौर झाबुआ के साथ-साथ 26 अन्य जिलों को शामिल किया गया है।
ऐसे करें आयुष्मान कार्ड डाउनलोड, 5 लाख रूपए का इलाज होगा फ्री
राशन वितरण में कब होगा बदलाव
केंद्र सरकार के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा राशन वितरण से संबंधित राशन मात्रा में परिवर्तन की जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस प्रक्रिया को अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा। जिसके माध्यम से अक्टूबर में जब भी राशन वितरण किया जाएगा, तब इसी बदलाव के माध्यम से लाभार्थी परिवारों को राशन का लाभ प्राप्त होगा।
हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें की लाभार्थी परिवार अपनी इच्छा अनुसार गेहूं /चावल का चयन नहीं कर सकते हैं। बल्कि वितरण कर्ता स्वयं ही सरकारी मानक आंकड़ों के अनुसार गेहूं एवं चावल वितरण का लाभ राशन धारक को देंगे। इसलिए पहले से ही इन बदलावों के बारे में जानना आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से आप स्वयं ही 24 किलो गेहूं एवं 11 किलो चावल प्रतिमाह अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।