
Ladli Behna Yojana 22th Installment Date: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत अब तक 21 किस्तों का लाभ महिलाओं तक पहुंचा दिया है। हाल ही में 10 फरवरी 2025 को सरकार ने सभी महिलाओं के खाते में 21वीं किस्त भेजी है जिसके बाद अब सभी महिलाओं को 22वीं किस्त जारी होने का इंतजार है। तो आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त कब तक आपके खाते में आ सकती है।
राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है जिसमें महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की किस्त दी जाती है और अब तक ऐसी 21 किस्तें डीबीटी के माध्यम से पंजीकृत महिलाओं के खाते में भेज दी गई है। जल्द ही 22वीं किस्त की राशि भी महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको Ladli Behna Yojana 22th Installment कब आएगी? इसकी पूरी जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओ के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया था जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। यह धनराशि महिलाओं को अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दी जा रही है ताकि महिलाओं को किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर दी गई है और अब जल्दी ही महिलाओं के बैंक खाते में 22वीं किस्त भी भेजी जाएगी।
Ladli Behna Yojana 22th Installment Date
हाल ही में 10 फरवरी 2025 को सरकार ने सभी महिलाओं के खाते में 21वीं किस्त भेज दी है। अब जैसा कि आप जानते हैं कि हर किस्त 10 तारीख के आस पास जारी की जाती है तो अब ऐसे में महिलाओं को 22वीं किस्त भी 10 मार्च 2025 तक मिलने की संभावना है। हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, सरकार जल्द ही लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तिथि को लेकर जानकारी साझा करेगी जिसके बाद हम आपको आधिकारिक तिथि की जानकारी दे देंगे।
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त 1.63 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी
MP सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत 1.29 करोड़ महिलाओं के आवेदन की पुनः जांच कर लगभग 1.63 लाख महिलाओं को योजना के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है क्योंकि इनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। अतः अब 1.26 करोड़ महिलाएं ही योजना का लाभ ले पाएंगी। 1.63 लाख महिलाओं को योजना के तहत 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
केनरा बैंक से पाएं 10 लाख रूपये तक का पर्सनल लोन, ऐसे करे ऑनलाइन अप्लाई
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त के लिए पात्रता
- केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओ को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
- जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है, उन्हें ही 22वीं किस्त प्राप्त होगी।
- इसके लिए महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के घर पर ट्रैक्टर के अलावा कोई और चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
लाडली बहना योजना का तीसरा चरण इस दिन होगा शुरू, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
Ladli Behna Yojana 22th Installment Status कैसे चेक करें?
इस योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद आप इसका पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है। जिसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार निचे दी गई है –
- सबसे पहले आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएँ।
- अब मुख्य पृष्ठ में जाने के बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड को सबमिट कीजिए।
- फिर नीचे दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापन कर लीजिए।
- ओटीपी सत्यापन के बाद लाडली बहना योजना 22वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगा जिसमें आप अब तक हुए भुगतान का विवरण देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करे?
लाडली बहना योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं, इसकी जांच आप Ladki Behna Yojana List देखकर कर सकती हैं। समय-समय पर इस लिस्ट में बदलाव किया जाता है और हाल ही में अपात्र महिलाओं को इस सूची से हटाया गया है तो आप इस प्रक्रिया से लाभार्थी सूची देख सकते है –
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज में दिए गए “लाभार्थी सूची/अंतिम सूची” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें आप मांगी गई जानकारी सबमिट कर दीजिए।
- इतना करने के बाद आपके सामने योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।