Mahtari Vandana Yojana 13th Installment – महिलाओं को 13वीं किस्त के ₹1000 मिलने शुरू, यहां से चेक करें स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana 13th Installment

Mahtari Vandana Yojana 13th Installment: छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है और आप 13वीं किस्त का इंतजार कर रही थी तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।

इस आर्टिकल में आपको महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताएंगे कि आप यह पैसा कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में या राशि आई है या नहीं। सरकार सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेजना शुरू कर दी है। इसलिए आप यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महतारी वंदन योजना क्या है

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य की गरीब एवं असहाय महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत महिलाओं को ₹1000 की राशि हर महीने दी जाती है। यह राशि हर महीने सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना है। सरकार अब तक इस योजना के तहत 13 किस्तें जारी कर चुकी है।

Mahtari Vandana Yojana 13th Installment Date

छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। राज्य की ऐसी महिलाएं जो महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है उन्हें हम बताना चाहेंगे की महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है। 28 फरवरी 2025 से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है तो आप अपना खाता चेक कर सकती हैं। अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है कुछ ही समय में आपका भी खाते में पैसे आ जाएंगे।

बिजनेस के लिए सरकार देगी 50 लाख रूपये तक का लोन, 35% तक होगा माफ, ऐसे करे आवेदन

महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला की आयु 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

 महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 25000 रूपये का लोन, ऐसे करे आवेदन

Mahtari Vandana Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?

आपके खाते में महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त आई है या नहीं, यह चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको “मेनू अनुभाग” मिलेगा।
  • आपको यहाँ दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें आपको अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने 13वीं किस्त की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

9 thoughts on “Mahtari Vandana Yojana 13th Installment – महिलाओं को 13वीं किस्त के ₹1000 मिलने शुरू, यहां से चेक करें स्टेटस”

  1. फेक न्यूज है 28 फरवरी 2025 से नहीं
    8 मार्च 2025 को आना शुरू होगा
    ऐसा न्यूज रिपोर्टर को

    Reply

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon