
Ladli Behna Yojana 22th Kist: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है जिसकी अब तक 21 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी है। अब सभी महिलाओं को 12वीं किस्त के आने का इंतजार है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है और 12वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त की पूरी जानकारी देने वाले हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त की राशि कब ट्रांसफर की जाएगी इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा। इसके अलावा हम आपको इस आर्टिकल में किस्त का स्टेटस चेक करने के बारे में भी बताएंगे।
Ladli Behna Yojana क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार कर रही है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओ के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। इसका लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और बुनियादी जरूरतों के लिए वित्तीय बोझ को कम करना है।
Ladli Behna Yojana 22th Kist Date – इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त की राशि
लाडली बहना योजना के तहत लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 21वीं किस्त की राशि भेजी जा चुकी है। पात्र महिलाओं को अब 22वी किस्त जारी होने की तिथि का इंतजार है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सरकार हर महीने की 10 तारीख तक पैसे भेज देती है। 21वीं किस्त की राशि भी 10 फरवरी 2025 को भेजी गई थी और हर महीने इसी तिथि के आस पास ही सहायता राशि लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जाती है लेकिन इस बार 8 मार्च 2025 को 22वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है।
बिजनेस के लिए सरकार देगी 50 लाख रूपये तक का लोन, 35% तक होगा माफ, ऐसे करे आवेदन
लाडली बहना योजना लिस्ट से हटे 1.63 लाख महिलाओं के नाम
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तिथि नजदीक आ गई है और पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की मासिक सहायता भेजी जाने वाली है। लेकिन इस लाभ से 1.63 लाख महिलाएं वंचित रह जाएंगी क्योंकि सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत जांच कर यह पाया है कि लगभग 1.63 लाख महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। अतः इन महिलाओं के नाम योजना की लाभार्थी लिस्ट से हटा दिए गए हैं। अब जिन महिलाओं के नाम Ladli Behna Yojana List में शामिल नहीं हैं, उन्हें इस योजना का लाभ आगे नहीं मिल पाएगा।
लाडली बहना योजना 2025 के लिए पात्रता
- केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओ को लाडली योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।
- जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है, उन्हें ही आने वाली 22 वीं किस्त प्राप्त होगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
- इसके लिए जरूरी है कि महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक ना हो।
- लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता नहीं होना चाहिये।
- महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अतिरिक्त कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
पीएम आवास योजना की पहली किस्त इस दिन होगी जारी, ₹40000 इस दिन मिलेंगे
Ladli Behna Yojana 22th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- योजना के मुख्य पृष्ठ में जाने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक/ सदस्य समग्र आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज कीजिए।
- इसके बाद नीचे दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित कीजिए।
- फिर ओटीपी सत्यापन के बाद लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस आपको मिल जाएगा, इसमें आप इस विशेष किस्त के आने या ना आने का विवरण देख सकेंगे।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।