Ladli Behna Yojana 23th Kist Transfer – आज सभी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर, 23वीं किस्त हो गई जारी

Ladli Behna Yojana 23th Kist Transfer

Ladli Behna Yojana 23th Kist Transfer: लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। राज्य की सभी महिलाओं के खाते में आज यानी 16 अप्रैल 2025 को लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त आने वाली है। हर महीने महिलाओं के खाते में 10 तारीख तक पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते है लेकिन इस बार अप्रैल माह की किस्त आने में कुछ कारणवश देरी हो गई जिससे महिलाएं काफी परेशान हो गई थी।

लेकिन अब महिलाओं को 23वीं किस्त के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है क्यूंकि सरकार द्वारा आज सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेज दिए जायँगे। Ladli Behna Yojana 23th Kist किन्हें मिलेंगे, इसका स्टेटस कैसे चेक करें और पैसे ना आने पर क्या करें, इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में साझा की गई है, इसे आप ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाखों माताओं एवं बहनों को आर्थिक लाभ देने के लिए राज्य में लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता से लाभान्वित किया जा रहा है। अब तक इस योजना के तहत मार्च 2025 तक 1.27 करोड़ महिलाएं 22 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक प्राप्त कर चुकी हैं। अब सरकार अप्रैल माह में 23वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में भेजने वाली है, जिसकी तिथि का ऐलान कर दिया गया है।

Ladli Behna Yojana 23th Kist Transfer

मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त की राशि जल्द ही उनके खातों में आने वाली है। इस बार सभी बहनों को ₹1250 रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने घोषणा की है कि 16 अप्रैल 2025 से यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें की आज मंडला जिले के टिकरावारा गांव में 1100 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर यह किस्त जारी की जाएगी। जैसे ही पैसा आपके खाते में आएगा, SMS के जरिए आपको इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। इसलिए अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक जरूर रखें।

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सहायता राशि देरी से आने के कारण महिलाओं को अधिक पैसे दिए जा सकते हैं। लेकिन महिलाएं इस वहम में ना रहें, क्योंकि आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए इस महीने भी आपको 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

मोबाइल नंबर से करे ई-श्रम कार्ड डाउनलोड, मात्र 2 मिनट में जाने पूरा प्रोसेस

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त किन्हें मिलेंगे?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने वाली महिलाएं ही 23वीं किस्त का लाभ ले सकेंगी। सरकार हर महीने की सहायता राशि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाती है। इसलिए सभी महिलाओं को खाते में डीबीटी चालू रखने के लिए कहा गया है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं होगा, उन्हें वित्तीय मदद नहीं दी जा सकेगी। सभी महिलाएं समय-समय पर डीबीटी स्टेटस चेक कर पुष्टि करती रहें कि खाते में डीबीटी इनेबल है या नहीं।

Ladli Behna Yojana 23th Kist के लिए पात्रता क्या है

  • मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
  • राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इसके लिए महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख तक या उससे कम होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता (जिसमें डीबीटी सक्रिय हो) होना चाहिए।

सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई

Ladli Behna Yojana 23th Kist Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आप लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन नंबर, समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके दिए गए “गेट ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद स्क्रीन पर भुगतान का संपूर्ण विवरण खुल कर आ जाएगा, इससे चेक कर लेंगे कि 23वीं किस्त खाते में आई या नहीं।

सहायता राशि ना आने पर क्या करें?

  • डीबीटी स्टेटस चेक करें, डीबीटी चालू ना होने की स्थिति में इसे जल्दी एक्टिव करवा लें।
  • आवेदन की स्थिति देखें, आवेदन अप्रूव होने पर ही सहायता राशि मिलेगी।
  • कुछ दिन इंतजार करें, सहायता राशि खाते में आने में कुछ समय लग सकता है।
  • सब कुछ सही होने पर ग्राम पंचायत कार्यालय में संपर्क कर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon