
Bihar Labour Card New List 2025: बिहार में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत योग्य श्रमिकों की नई सूची समय-समय पर जारी की जाती है। यह सूची उन सभी पंजीकृत श्रमिकों के नाम शामिल किये जाते है, जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए पात्र पाए गए हैं। यदि आपने भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, तो आप बिहार लेबर कार्ड की नई लिस्ट को एक बार जरूर चेक कर लें। इससे यह पुष्टि हो जाएगी कि लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम शामिल हुआ है या नहीं।
अगर आपका नाम इस नई सूची में शामिल है, तो आप लेबर कार्ड के ज़रिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र होंगे। इस नई सूची को बिहार श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने इस लेख में बिहार लेबर कार्ड नई लिस्ट कैसे चेक करे? इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
बिहार लेबर कार्ड योजना क्या है?
बिहार राज्य सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभार्थी श्रमिकों का लेबर कार्ड बनवाया जाता है। जिससे वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय मदद प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड से लाभुकों को बीमा, चिकित्सा सुविधा, पेंशन, छात्रों के लिए साइकिल और छात्रवृति के अलावा भी बहुत से लाभ मिलते हैं। साथ ही सरकार के पास भी श्रमिकों का पूरा ब्यौरा स्टोर हो जाता है जिससे सरकार श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दे सकती है।
Bihar Labour Card New List क्या है?
बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार लेबर कार्ड न्यू लिस्ट 2025 जारी की गई है। यह सूची उन श्रमिकों के लिए है जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है या जो पहले से पंजीकृत हैं और जिनका लेबर कार्ड स्वीकृत हो चुका है। इस लिस्ट में केवल उन्हीं मजदूरों के नाम शामिल किये गए हैं जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
यदि आपने भी बिहार लेबर कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आपकी एप्लीकेशन स्वीकृत हो गई है, तो अब आप इस Bihar Labour Card New List 2025 में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको बिहार श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं और चाहें तो सूची को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तिथि तक करा लें ekyc
बिहार लेबर कार्ड के तहत लाभार्थियों को कौन से लाभ मिलेंगे?
बिहार लेबर कार्ड सूची में नाम आने पर निम्नलिखित सरकारी योजनाओं के लाभ दिए जाएंगे –
- मृत्यु लाभ
- साइकिल श्रम योजना
- मातृत्व लाभ
- पितृत्व लाभ
- औजार क्रय योजना
- शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता
- भवन मरम्मत अनुदान योजना
- बिहार प्रधानमंत्री श्रम योगी मनाधन योजना
- चिकित्सा सहायता योजना
- नकद पुरस्कार
- विवाह के लिए वित्तीय सहायता
- बिहार आयुष्मान भारत योजना
- वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना
- दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना
- बिहार श्रमिक पेंशन योजना
- बिहार श्रमिक विकलांगता पेंशन योजना
- श्रमिक परिवार पेंशन योजना बिहार
बिहार लेबर कार्ड कौन बनवा सकते हैं?
- बढ़ई, दर्जी, मोची, रेजा, गार्ड
- बिजली वाला, कुली, नाई, प्लंबर, सफाई कर्मचारी
- सीमेंट-पत्थर तोड़ने वाले मजदूर, ईट भट्टे में काम करने वाले, खेत में काम करने वाले, पुताई करने वाला पेंटर
- घर का नौकर/नौकरानी, ठेले में सामान बेचने वाले, मछुआरा, हेल्पर, ड्राइवर
- वेल्डिंग करने वाला, नरेगा मजदूर, फॉल सीलिंग वाले श्रमिक
- ऑटो रिक्शा चलाने वाला, सभी पशुपालक, डेयरी वाले
- मूर्ति बनाने वाले मजदूर, रिक्शा चालक आदि।
पशुपालन के लिए किसानों को मिलेगा 10 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता क्या है
- बिहार के स्थाई श्रमिक ही बिहार लेबर कार्ड का लाभ ले सकते हैं।
- बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- श्रमिक किसी एक स्थान पर 12 महीने में कम से कम 90 दिन कार्य कर चुका हो।
- श्रमिक के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता ना हो।
- मजदूर परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए।
Bihar Labour Card New List 2025 चेक कैसे करें?
- सबसे पहले बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “Register Labour” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, क्षेत्र का प्रकार आदि का चयन करें।
- इसके बाद दिए गए “Search” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी, इसमें अपना नाम आप चेक कर सकते हैं।
- फिर आप चाहें तो डाउनलोड लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करके लाभार्थी सूची की पीडीएफ फाइल को अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
[email protected]