
MP Board Result 2025 Kab Aayega: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर दिन हजारों छात्र सर्च कर रहे हैं कि “MP Board Result 2025 कब आएगा?” हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें, फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। इसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है।
MP Board Result 2025 Live Updates
पिछले कुछ दिनों से लगातार यह चर्चा हो रही है कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द जारी किया जा सकता है, लेकिन अब तक बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इस वजह से लाखों छात्रों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। हर दिन छात्र यह सर्च कर रहे हैं कि MP Board Result 2025 कब आएगा, लेकिन अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है। इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा मिलाकर करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम अब लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कभी भी की जा सकती है। हालांकि जब तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, तब तक छात्रों को सुझाव है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर विजिट करते रहे और अपडेट चेक करते रहें।
इस दिन जारी होगी CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट
MP Board Result 2025 Kab Aayega
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी होने में अब ज्यादा समय नहीं है। अब स्टूडेंट्स को और अधिक इंतेज़ार करने की आवश्यकता नहीं है क्योकि MP Board 10th 12th Result 2025 की तिथि व समय का ऐलान बहुत जल्द होने वाला है और मई के पहले सप्ताह में ही परीक्षा परिणाम की घोषणा होने की पूरी संभावना है। सभी छात्र घर बैठे ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर, इन दो चीजों की जरूरत होगी।
Latest Update: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। सभी छात्रों को बताना चाहेंगे की एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 6 मई को सुबह 10 बजे जारी हो चुका है। अब आप एमपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
कब हुई थी परीक्षा?
MP Board 10th 12th की परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। बताना चाहेंगे कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक चली, वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चली। इन दोनों कक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल थे। जिन्हें बेसब्री से परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार है।
किसी भी बोर्ड के 10वीं 12वीं कक्षा का ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड कैसे करे
एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज
एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर मार्कशीट निकालने के लिए निम्न विवरणों की आवश्यकता होगी –
- रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- डेट ऑफ बर्थ आदि।
How To Check MP Board Result 2025?
- सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ में दिए गए रिजल्ट लिंक “MP Board 12th Result/ Mp Board 10th Result” पर क्लिक कीजिए।
- अब एक नया पेज खुल कर आएगा, इसमें रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कीजिए।
- जानकारी दर्ज करके दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक कीजिए।
- इतना करने के बाद आपके सामने एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 खुलकर आ जाएगा। इसमें आप अपने प्राप्तांक आदि चेक कर सकते हैं।
MP Board Result 2025 Check By SMS
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम SMS के माध्यम से चेक करने के लिए आपको बोर्ड द्वारा जारी सर्विस नंबर पर SMS सेंड करना होगा। अगर आप 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए SMS Box में MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और अगर आप 12 वीं कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो SMS Box में MPBSE12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें। ये मैसेज टाइप करने के बाद 56263 नंबर पर Send कर दीजिए। इतना करने के बाद आपको एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
How To Check MP Board Result By Mobile App?
- सबसे पहले आप अपने फोन में MPBSE ऐप डाउनलोड कर लीजिए।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन करके “Know Your Result” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- फिर अगले पेज में अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज कीजिए।
- इसके बाद दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कीजिए।
- इतना करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।