Mahtari Vandana Yojana 15th Kist Transfer – सभी महिलाओं के खाते में 15वीं किस्त के 1000 रूपये ट्रांसफर, जल्दी से चेक करे खाता

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त के 1000 रूपये राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सभी के खाते में भेजी गई है और आप इसका पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

सरकार ने महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है, लेकिन कई महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसका कारण क्या है, ताकि आप जांच सकें कि कहीं आप भी उसी वजह से 15वीं किस्त से वंचित तो नहीं हो गईं। इस लेख में हम आपको बताएंगे की महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त आपके खाते में कब तक आएगी, किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें, पैसे ना आने की वजह और अन्य जरूरी जानकारी भी इसी लेख में हम आपको देंगे। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महतारी वंदना योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है जिससे महिलाएं अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का स्वयं ध्यान रखते हुए परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकती हैं।

योजना के तहत पिछली 14 किस्तों का लाभ लगभग 70 लाख महिलाओं को सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब इसके बाद महिलाओं को काफी समय से 15वीं किस्त के आने का भी इंतजार था और महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 15वीं किस्त भी इस महीने की पहली तारीख को जारी कर दी है।

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist Transfer – सभी महिलाओं के खाते में 15वीं किस्त आने शुरू

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त की राशि 1 मई 2025 को जारी कर दी है। अब जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, उनके बैंक खातों में यह पैसा 24 से 48 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा। सरकार ने इस बार करीब ₹650 करोड़ रुपए की राशि को सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया है, जिससे लाखों महिलाओं को सीधे बैंक खाते में पैसे मिल जायँगे। आपको यह किस्त प्राप्त हुई है या नहीं इसकी जानकारी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

महतारी वंदन योजना ऐप से ऐसे चेक करे आवेदन एवं भुगतान की स्थिति

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 15वीं किस्त

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महतारी वंदना योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है लेकिन लाखों महिलाओं के खाते में यह किस्त नहीं आई है जिसका कारण यह है कि कई महिलाओं के खाते में आधार लिंक नहीं है। बहुत सी महिलाओं के आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं। जिन महिलाओं के आधार कार्ड अपडेट नहीं हुए हैं, उनके खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है। अगर महिलाएं इस योजना का आगे लाभ लेना चाहती हैं तो उन्हें अपना आधार अपडेट करवाना होगा। महिलाएं आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट करवा कर इस योजना का लाभ ले पाएंगी।

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist के लिए पात्रता

  • महतारी वंदना योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • राज्य की सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख तक सीमित होनी चाहिए।
  • महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमे डीबीटी लिंक हो।
  • आवेदिका का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
  • इसके लिए महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist Status कैसे चेक करें?

महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर होने के बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त हो जायेगा जिसमे 15वीं किस्त के 1000 रूपये की जानकारी दिखाई देगी। अगर आपको मेसेज नहीं आता है तो आप निचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक कीजिए।
  • अब यहाँ दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कर लीजिए।
  • फिर नया पेज खुलेगा, इस पेज में लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक कीजिए।
  • इतना करने के बाद योजना तहत हुए सभी भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा। 

Mahtari Vandana Yojana 15th Kist नहीं आई तो क्या करें?

महतारी वंदना योजना के अंतर्गत अगर आपको 2 से 3 दिनों में 15वीं किस्त के ₹1000 प्राप्त नहीं होते तो आप सबसे पहले डीबीटी स्टेटस और आवेदन की स्थिति की जांच करें। अगर आपके खाते में डीबीटी चालू है और आवेदन भी अप्रूव है तो आधार कार्ड अपडेट करवाएं। आधार अपडेट ना होने के कारण भी आपके पैसे अटक सकते हैं।

3 thoughts on “Mahtari Vandana Yojana 15th Kist Transfer – सभी महिलाओं के खाते में 15वीं किस्त के 1000 रूपये ट्रांसफर, जल्दी से चेक करे खाता”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon