Haryana Board 12th Result 2025 का इंतजार कर रहे सभी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 के तहत 12वीं कक्षा के नतीजे 13 मई 2025 को जारी कर दिए गए हैं। अगर आपने हरियाणा बोर्ड 12वी की परीक्षा दी है तो अब आप अपना रिजल्ट HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसी के साथ बता दें कि एचबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन 15 मई तक 10वीं का रिजल्ट भी आ जाएगा। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से 10वीं के स्टूडेंट्स भी अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे। HBSE Haryana Board 12th Result 2025 चेक कैसे करना है इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
HBSE Haryana Board 12th Result Out
13 मई को हरियाणा बोर्ड द्वारा Haryana Board 12th Result 2025 की घोषणा कर दी गई है। सेकंडरी एजुकेशन भिवानी बोर्ड HBSE ने कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड निकाल कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हम आपको बता दें की अभी 10वीं कक्षा का रिजल्ट आया नहीं है लेकिन अगले 2 दिनों में इसके नतीजे भी जारी हो जायँगे।
Haryana Board 12th Result 2025 LIVE
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव मुनीश नागपाल के द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से निकाल सकते हैं। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 85.66 फीसदी रहा है। वहीं सेल्फ स्टडी/ प्राइवेट स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 63.21% रहा है।
छात्रों को मिलेगा 75000 रूपये तक का स्कॉलरशिप, यहाँ से करे आवेदन
Haryana Board 10th Result 2025 कब आएगा?
हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (HBSE) द्वारा 13 मई 2025 को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं जानना चाहते हैं कि Haryana Board 10th Result 2025 कब आएगा? तो बता दें कि 14 या 15 मई को HBSE 10th Class Result 2025 की घोषणा की जा सकती है।
Haryana Board 12th Result 2025 District Wise
District | Percentage |
अम्बाला | 88.08% |
फतेहाबाद | 90.62% |
हिसार | 88.82% |
फरीदाबाद | 81.45% |
जींद | 91.05% |
भिवानी | 88.73% |
गुरुग्राम | 87.56% |
महेन्द्रगढ़ | 87.33% |
कुरुक्षेत्र | 87.15% |
करनाल | 88.55% |
झज्जर | 87.39% |
पानीपत | 89.94% |
पंचकूला | 85.40% |
सिरसा | 89.00% |
सोनीपत | 87.34% |
कैथल | 91.00% |
रेवाड़ी | 89.06% |
यमुनानगर | 84.13% |
पलवल | 75.79% |
रोहतक | 88.76% |
चरखी दादरी | 89.63% |
नूंह | 45.76% |
Haryana 12th Topper List 2025
रैंक | नाम | मार्क्स |
1st | अर्पणदीप | 497 |
2nd | करीना, यशिका | 495 |
3rd | सरोज | 494 |
4th | नमन वर्मा, रजत, नैंसी, अपसाना | 493 |
5th | वंदना, चंचल | 492 |
HBSE 12th Result 2025 Stream Wise
- कला संकाय:- 85.31%
- कॉमर्स संकाय- 92.20%
- विज्ञान संकाय:- 83.05%
Haryana 12th Result 2025 Kaise Check कैसे करे
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Haryana Board Class 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज ओपन होगा, इसमें 12वीं रोल नंबर भरकर सबमिट करें।
- इतना करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा, आप चाहें तो इसकी सॉफ्टकॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी छात्रों को मिलेगा 48000 रूपये की छात्रवृत्ति, यहाँ से करे आवेदन
HBSE 12th Result 2025 SMS से कैसे देखें?
- इसके लिए आप मैसेज बॉक्स में जाएं।
- फिर RESULTHB12 <Roll Number> टाइप करें।
- अब इसे 56263 पर भेज दें।
- फिर एसएमएस से आपका रिजल्ट आपको पता चल जाएगा।
हरियाणा बोर्ड कॉपी रीचेकिंग कब से होगी?
अगर स्टूडेंट को लगता है कि किसी विषय में उन्हें नंबर कम मिले हैं, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से चेक करवा सकते हैं। आपको बोर्ड द्वारा कॉपी रीचेकिंग, री-ईवैल्युएशन और वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। लेकिन आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन 13 मई से अगले 20 दिन तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।