
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out: मईयां सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं का आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरा चुका है, उन सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि आज यानि 21 मई 2025 को आपके खाते में अप्रैल और मई माह की किस्त के कुल ₹5000 जमा हो सकते हैं। इस बार झारखंड सरकार दो चरणों में लगभग 54 लाख से अधिक महिलाओं को अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ प्रदान करेगी लेकिन इसके लिए लाभार्थी महिला के खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
इसका पहला चरण आज 21 मई से चालू हो रहा है और पहले चरण में लाखो महिलाओं को 9वी और 10वीं किस्त के तहत कुल ₹5000 की राशि प्राप्त होगी, फिर दूसरे चरण में शेष महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। किन जिलों में पहला चरण जारी हो चुका है और इसका दूसरा चरण कब से शुरू होगा? ये सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर ना रहे। योजना के तहत लगभग 57 लाख महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें अब तक 8 किस्तों का लाभ मिल गया है।
अब लाभार्थी महिलाओं को दो चरणों में 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। वहीं जिन महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें इस बार कुल 12,500 रूपये की सहायता राशि मिल सकती है जिसमें 9वीं और 10वीं किस्त भी शामिल होगी। सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आप यह जरूर चेक कर लें की आपके खाते में डीबीटी चालू है या नहीं।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Out Today
मईयां सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त जारी कर दी गई है। सभी लाभार्थी महिलाओं को आज 21 मई से ₹5000 की सहायता राशि मिलने वाली है जिसमें अप्रैल और मई माह की राशि यानि 9वीं और 10वीं किस्त शामिल होगी। यह योजना का पहला चरण है जिसमें पहले 12 जिलों की महिलाओं को कुल ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य 12 जिलों की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
दो चरणों में मिलेगा महिलाओं को लाभ
जानकारी के लिए सभी महिलाओं को बताना चाहेंगे कि मैया सम्मान योजना ₹5000 की किस्त का पहला चरण आज शुरू होगा जिसमें लाखों महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण 2 से 3 दिनों के बाद शुरू किया जाएगा जहां शेष महिलाओं को लाभ मिलेगा। आज 21 मई से ₹5000 की राशि सभी पात्र महिलाओं के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए महिलाओं को आधार सीडिंग, बैंक डीबीटी एक्टिवेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सही तरीके से करवाना बहुत जरूरी है, तभी पैसे समय पर खाते में जमा हो पाएंगे।
केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये का लाभ, यहाँ से चेक करे लिस्ट
इन जिलों की महिलाओं को मिलेगा 2 चरणों में लाभ
पहले चरण में झारखंड सरकार द्वारा इन जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी –
- रांची
- जमशेदपुर
- धनबाद
- चतरा
- गढ़वा
- जामताड़ा
- गुमला
- पाकुड़
- लोहरदगा
- सिमडेगा
- बोकारो
- देवघर
पहले चरण के बाद दूसरे चरण में निम्नलिखित जिलों की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा –
- हजारीबाग
- कोडरमा
- गिरिडीह
- दुमका
- साहिबगंज
- पलामू
- लातेहार
- पश्चिमी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
- रामगढ़
- खूंटी
- पूर्वी सिंहभूम
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं के आवेदन योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए आवेदन में सही जानकारी होनी जरूरी है।
- आवेदिका महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- यदि महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है, तो उस महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
- इसके लिए महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए और घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब इसके होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।
- अब दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात दिए गए स्थान में आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- इतना करते ही 9वीं और 10वीं किस्त के भुगतान का विवरण सामने आ जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।