Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025: बिहार सरकार ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और पशुधन के विकास के लिए बिहार समग्र गव्य विकास योजना को शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, किसानों और महिलाओं को डेयरी फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे खुद का व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को डेयरी यूनिट खोलने के लिए अधिकतम 8 लाख रूपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसके साथ ही सरकार कम ब्याज पर लोन भी देती है जिससे आसानी से पशुपालन का काम शुरू कर सकते है। जो गाय भैंस पालन करके दूध उत्पादन का व्यवसाय करना चाहते हैं उनके लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद है।
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बिहार समग्र गव्य विकास योजना के तहत आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन कैसे करना है, कौन से दस्तावेज लगेंगे, योजना का उद्देश्य और लाभ क्या है, इसमें अधिकतम कितना अनुदान मिलेगा? ये सभी जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana क्या है?
बिहार समग्र गव्य विकास योजना राज्य सरकार की एक खास योजना है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, छोटे किसानों और पशुपालकों को डेयरी फार्म खोलने के लिए आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत आप 2 से 20 गाय या भैंस पालने के लिए डेयरी यूनिट शुरू कर सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी और दूध उत्पादन भी ज्यादा होगा।
इस योजना में सामान्य वर्ग के लोगों को 40% से 50% तक की सब्सिडी मिलती है जबकि SC, ST और पिछड़ा वर्ग के लोगों को 40% से 75% तक की सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा डेयरी फार्म खोलने के लिए लोन की सुविधा भी दी जाती है और इसमें अधिकतम 8 लाख रूपये तक की सब्सिडी मिल सकती है।
इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू हो सकती है और उम्मीद है की 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि अभी अंतिम तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस योजना से जुड़ी और विस्तारपूर्वक जानकारी इस लेख में दी गई है।
डेयरी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 8 लाख रूपये तक सब्सिडी का लाभ, ऐसे करे आवेदन
बिहार समग्र गव्य विकास योजना का लाभ क्या है?
- बिहार समग्र गव्य विकास योजना के तहत बिहार सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए सब्सिडी और लोन देगी।
- इससे राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और पशुपालकों व किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
- राज्य में दुधारू पशुओं जैसे गाय व भैंस की उन्नत किस्म होने से डेयरी इंडस्ट्री मजबूत होगी।
- इसमें सामान्य वर्ग को 50% और SC/ST/OBC को 75% तक सब्सिडी और कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा जिससे वे आसानी से डेयरी यूनिट स्थापित कर सकेंगे।
रेल कौशल विकास योजना जून बैच के लिए आवेदन शुरू, जल्दी से भरे फॉर्म
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana Subsidy
क्षमता (गायों की संख्या) | प्रति यूनिट लागत | अनुदान (सामान्य वर्ग) | अनुदान (ST/SC/EBC) |
2 गाय | ₹1,74,000 | ₹87,000 (50%) | ₹1,30,500 (75%) |
4 गाय | ₹3,90,400 | ₹1,95,200 (50%) | ₹2,92,800 (75%) |
15 – 20 गए | ₹22,22,00 | ₹8,88,800 (40%) | ₹8,88,800 (40%) |
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana के लिए पात्रता
- उम्मीदवार बिहार राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इसके लिए किसान व पशुपालक और बेरोजगार नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए सभी जरुरी सुविधाएं होनी चाहिए।
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर आदि।
Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर जाना है।
- अब होम पेज पर दिए गए विकल्प “New Applicant Registration” या “Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar Online Apply” लिंक पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, जन्मतिथि, जिला, गांव, और पंचायत जैसी जानकारी ध्यान से भरें।
- फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को सत्यापित कर लें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, फिर लॉगिन विवरण से पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें जरूरी विवरण दर्ज करें।
- फिर मांगे गए विभिन्न दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
2 lakh loan kardo anpad hai