
SSC CGL Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 14,582 पदों पर भर्ती के लिए SSC CGL 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके है और इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। इसलिए आप जल्दी से जल्दी अपनी योग्यता की जांच कर एसएससी सीजीएल वेकेंसी के लिए आवेदन कर दें।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स जैसे पोस्ट डिटेल्स, सेलरी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते है जिसका लिंक इस लेख में दिया गया है।
SSC CGL Vacancy 2025 Notification Out
SSC CGL Vacancy 2025 के तहत कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 14,582 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 18 से 32 वर्ष तक की उम्र वाले वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर ली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
छात्रों को मिलेगा 75000 रूपये तक का स्कॉलरशिप, यहाँ से करे आवेदन
SSC CGL Vacancy 2025 Important Date
Event | Date |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 9 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 5 जुलाई 2025 |
आवेदन सुधार विंडो | 9 और 10 जुलाई 2025 |
Tier-1 प्रवेश पत्र जारी | अगस्त 2025 |
Tier-1 परीक्षा की तिथि | 13 से 30 अगस्त 2025 तक |
Tier-2 परीक्षा की तिथि | दिसंबर 2025 (संभावित) |
SSC CGL Vacancy 2025 Eligibility
- आयु सीमा: इस भर्ती हेतु कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है तो कुछ पदों के लिए 18 से 30 वर्ष। आप जिस पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसके लिए आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर देख सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए। जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए 12वीं में गणित में कम से कम 60% अंक या स्नातक में सांख्यिकी विषय के साथ डिग्री प्राप्त होने चाहिए।
सभी छात्रों को मिलेगा 48000 रूपये की छात्रवृत्ति, यहाँ से करे आवेदन
SSC CGL Recruitment 2025 Required Documents
- आधार कार्ड
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र जैसे 10वी/12वी/स्नातक का मार्कशीट
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
SSC CGL Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क
अगर आप एसएससी सीजीएल वेकैंसी के लिए आवेदन करना चाहते है तो हम आपको बता दें की सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹100 आवेदन शुल्क लगेगा और SC / ST / PwD / भूतपूर्व सैनिक / महिलाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
SSC CGL Vacancy 2025 के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरे
- सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद दिए गए SSC CGL 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद एक पेज खुलेगा, इसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स से पोर्टल पर लॉगिन कर लें।
- फिर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें व्यक्तिगत, शैक्षिक और पद की जानकारी दर्ज करें।
- अब मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फिर आगे बढ़ें और शुल्क का भुगतान कर लें।
- इतना करने के बाद फॉर्म को जमा कर दें और आवेदन की रसीद प्राप्त कर लें।
SSC CGL Vacancy 2025 Salary
पद समूह | वेतनमान |
ग्रुप B | ₹35,400–1,12,400 (Level-6) से ₹47,600–1,51,100 (Level-8) |
ग्रुप C | ₹25,500–81,100 (Level-4) से ₹29,200–92,300 (Level-5) |

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।