
Ladki Bahin Yojana June Installment: माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप लाडकी बहीण योजना जून किस्त यानी 12वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो अब आपका इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जून महीने के अंतिम सप्ताह तक 2 करोड़ 41 लाख लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹1500 की आर्थिक सहायता जारी की जाएगी।
यह आर्थिक सहायता दो चरणों में महिलाओं के खाते में पहुंच सकती है क्योंकि लाभार्थी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। अगर आप जानना चाहते है की लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त महिलाओं के खाते में कब तक पहुंचेगी और इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते है तो इसकी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। जिसमें सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही हैं। इस राशि से महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकती है जिसके लिए उन्हें किसी और पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से अब तक महिलाओं को 11 किस्तें सफलतापूर्वक मिल चुकी है और अब जल्दी ही इसी महीने 12वीं किस्त की राशि भी मिलने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 11th Installment Out
महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें 5 जून 2025 को 11वीं किस्त की राशि भेजी गई है। यह राशि मई माह में महिलाओं को मिलनी चाहिए थी लेकिन किसी कारनवश सरकार द्वारा मई माह की राशि का वितरण समय पर नहीं किया जा सका। हालही में महिलाओं को 11वीं किस्त प्राप्त हुआ है जिसके बाद अब 12वीं किस्त भी इसी महीने महिलाओं को प्राप्त हो सकती है।
Ladki Bahin Yojana June Installment – इस दिन जारी हो रही जून महीने की 12वीं किस्त
माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। इस योजना की 12वीं किस्त की राशि यानि जून माह किस्त जल्दी ही राज्य सरकार जारी करने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि 11वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है। इसके बाद इसी महीने 12वीं किस्त भी जारी होने की उम्मीद है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त जून माह के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकती है। हालांकि इसकी भी संभावना है कि सरकार अगले महीने 12वीं और 13वीं किस्त की राशि का एक साथ जारी करें। सरकार द्वारा अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं किया गया है जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है हम आपको बता देंगे।
लाडकी बहीण योजना का पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladki Bahini Yojana June Kist के लिए पात्रता
- महाराष्ट्र की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- इसका लाभ लेने के लिए महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी Enable होना जरूरी है।
- जिन महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन है तो इस योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता।
- आवेदन में कोई गलती होने पर 12वी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता जरूरी है।
- इसका लाभ ऐसे परिवारों को नहीं दिया जायेगा जिसमें कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता है।
लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करें? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन करने के पश्चात दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करे।
- अब अगले पेज में आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करे।
- इतना करते ही आपको योजना के तहत प्राप्त हुए सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।