Bihar Rabi Adhiprapti 2025 Online Apply – चना, मसूर और सरसों के लिए खरीद शुरू, जल्दी से करे आवेदन

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 Online Apply

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 Online Apply: बिहार राज्य के किसानों को रबी विपणन मौसम 2025-26 के लिए चना, मसूर और सरसों की उचित कीमत प्रदान करने और राज्य में दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार एक नया अवसर लेकर आई है जिसके लिए बिहार सरकार ने बिहार रबी अधिप्राप्ति का आधिकारिक नोटिस जारी किया है। 25 जून 2025 को खाघ एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्धारा बिहार दलहन तिलहन अधिप्राप्ति का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसके अनुसार Bihar Rabi Adhiprapti 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

योग्य किसान इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर रबी विपणन मौसम 2025-26 के लिए चना, मसूर और सरसों की उचित कीमत प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की मदद के लिए हम इस लेख में Bihar Dalhan Tilhan Adhiprapti 2025-26 की जानकारी जैसे आवेदन की प्रक्रिया, MSP दर, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों प्रदान करेंगे तो आपसे निवेदन है कि इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। यहाँ आपको इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Dalhan Tilhan Adhiprapti 2025-26 क्या है?

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। रबी विपणन मौसम 2025-26 के तहत अब किसान चना, मसूर और सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं। इसके लिए सरकार ने Bihar Dalhan Tilhan Adhiprapti 2025-26 योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसान अपनी उपज को अच्छे दामों पर सरकार को बेच सकेंगे।

सरकार ने इसके लिए पैक्स (PACS) और व्यापार मंडलों को खरीद केंद्र बनाने की जिम्मेदारी दी है। किसान इन केंद्रों पर जाकर अपनी फसल बेच सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आप चना, मसूर या सरसों की खेती करते हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन करें। इससे आपको सरकार द्वारा तय किए गए सही दाम पर फसल बेचने का मौका मिलेगा और आपकी आमदनी बढ़ेगी।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट जारी, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 का उद्देश्य क्या है?

Bihar Dalhan Tilhan Adhiprapti का मुख्य उद्देश्य बिहार के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उनकी रबी फसलों जैसे चना, मसूर, और सरसों के लिए सही कीमत प्रदान करना है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और राज्य में इन फसलों के उत्पादन में वृद्धि की जा सके। इसके लिए भारत सरकार भी सहयोग दे रही है जिसके लिए नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) को चुना गया है।

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 के तहत निर्धारित MSP दरें

फसलMSP दर
चना₹5850 प्रति क्विंटल
मसूर₹6700 प्रति क्विंटल
सरसों/राई:₹5950 प्रति क्विंटल

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 Last Date For Apply

सभी किसान ध्यान दें कि बिहार रबी अधिप्राप्ति के लिए आवेदन 25 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2025 तक स्वीकृत किए जाएंगे। जिन किसानों को MSP दर पर अपनी उपज की सही कीमत चाहिए उन्हें अंतिम तिथि से पहले किसान पंजीकरण संख्या के माध्यम से इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके लिए राज्य के सभी जिलों में पैक्स और व्यापार मंडलों द्वारा क्रय केंद्र स्थापित होंगे जहां किसानों को अपनी उपज बेचनी होगी। भंडारण की बात करें तो खरीदी गई फसलों को नेफेड और एनसीसीएफ द्वारा चिन्हित CWC/SWC गोदामों में 25 जून 2025 से 22 जुलाई 2025 तक जमा करवाया जाएगा जहां इनके भंडारण की उचित व्यवस्था होगी।

94 लाख गरीब परिवारों को अब एक साथ मिलेगा 2-2 लाख रूपये, बड़ी घोषणा

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 के लिए पात्रता

  • Bihar Rabi Adhiprapti 2025 की अधिसूचना चना, मसूर और सरसों की फसल के लिए जारी हुई है।
  • बिहार के स्थाई निवासी किसान इसका लाभ ले पाएंगे।
  • लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले पंजीकरण करवाना होगा।

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण
  • किसान पंजीकरण संख्या
  • भूमि संबंधित विवरण

Bihar Rabi Adhiprapti 2025 Online Apply Kaise Kare?

  • बिहार दलहन तिलहन अधिप्राप्ति के लिए सबसे पहले आपको बिहार सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर जाकर “Bihar Rabi Adhiprapti 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें किसान निबंधन संख्या दर्ज करके “सर्च” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने आपकी जानकारी खुल कर आ जाएगी और इसके नीचे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • इस फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
  • अंत में आपको आवेदन की रसीद मिलेगी, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

आवश्यक दिशा-निर्देश

  • किसान सहकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां से अपने जिले में स्थापित क्रय केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर लें।
  • आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और फसल से संबंधित जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
  • नजदीकी पैक्स या व्यापार मंडल के क्रय केंद्र पर समय से फसल जमा करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon