
E Shram Card 3000 Rs Pension Yojana: भारत सरकार ने श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना को शुरू किया है। जिसमें लाभार्थी श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद हर महीने 3000 रुपए की पेंशन दी जाती हैं। सरकार इसके तहत निर्माण मजदूर, रिक्शा चालक, खेतीहर मजदूर व असंगठित क्षेत्र से जुड़े सभी श्रमिकों को लाभ प्रदान करेगी। इसमें मासिक पेंशन के साथ-साथ लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन सबसे पहले आपको योजना के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। इसलिए इस लेख में आपको ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना क्या है, इस योजना के लाभ क्या है, इसमें आवेदन हेतु पात्रता और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया आदि के बारे में सम्पूर्ण दी देंगे। सभी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
E Shram Card 3000 Rs Pension Yojana क्या है?
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें 16 से 59 साल के श्रमिक आवेदन करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बन जाने के बाद और 60 साल की उम्र पूरी हो जाने के बाद ई-श्रम कार्ड धारकों को ₹3000 की मासिक पेंशन दी जाती है। जिससे वे अपनी निजी आवश्यकताओं को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकेंगे।
ई-श्रम कार्ड के तहत सभी श्रमिकों को 12 अंकों वाला यूनिवर्सल नंबर मिलता है जिसके माध्यम से उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। श्रमिकों को आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में ₹1,00,000 और दुर्घटना के मामले में ₹2,00,000 का स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी दिया जाता है।
E Shram Card 3000 Rs Pension Yojana के लाभ क्या हैं?
- ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹3000 प्रति माह पेंशन मिलता है।
- इससे मजदूर वर्ग वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्राप्त करके अच्छे से जीवन यापन कर सकते हैं।
- वृद्धावस्था में अपने खर्चों का वहन करने के लिए श्रमिकों को आर्थिक रूप से संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- वृद्धावस्था में मजदूर वर्ग अपनी निजी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकेंगे।
- पेंशन के अलावा श्रमिक वर्ग को दुर्घटना के मामले में ₹2,00,000 तक का बीमा कवरेज मिलेगा।
- वहीं आंशिक विकलांगता की स्थिति में ₹1,00,000 का बीमा लाभ दिया जाएगा।
ई-श्रम कार्ड से घर बैठे जॉब कैसे पाएं, ऐसे करे जॉब के लिए आवेदन
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक श्रमिक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदक की उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- पेंशन की राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
- श्रमिक EPFO, ESIC या NPS का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- श्रमिक के परिवार की आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए।
E Shram Card Pension Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासबुक साइज फोटो
ई-श्रम कार्ड की नई लिस्ट हुई जारी, इन लोगों को मिलेगा 1000 रूपये, ऐसे चेक करे लिस्ट
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025 में आवेदन कैसे करे
- सबसे पहले श्रम संसाधन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए maandhan.in के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको Self Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जाएगा, इसमें सभी जानकारी दर्ज करे।
- इसके बाद आप सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दे।
- अब दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन सबमिट कर दें।
- अब अगले पेज पर आपको प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी, इसे आपको डाउनलोड करके रख लेना है।
- इस तरह आप ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में आवेदन कर सकते है।
E Shram Card Pension Yojana Payment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Payment Status” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपना UAN नंबर या आधार नंबर डालकर ओटीपी सत्यापन करना है।
- इसके बाद आपको पेमेंट स्टेटस देखने को मिल जाएगा, यहां से आप जान सकते हैं कि योजना के तहत आपको पेंशन की राशि मिलनी शुरू हुई है या नहीं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।