Ladki Bahin Yojana 13th Installment – इस दिन जारी होगी 13वीं किस्त के 1500 रूपये, ऐसे चेक करे स्टेटस

Ladki Bahin Yojana 13th Installment

Ladki Bahin Yojana 13th Installment: माझी लाडकी बहिण योजना के तहत पंजीकृत सभी लाभार्थी महिलाओं को 4 जुलाई 2025 से 12वीं किस्त के 1500 रुपए मिलने शुरू हो गए हैं। लेकिन इसी के साथ-साथ महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी है कि सरकार ने 13वीं किस्त जारी करने को लेकर भी अपडेट दे दिया है। जिसके अनुसार इसी महीने पात्र महिलाओं के खाते में 13वी किस्त भी आ जाएगी, इससे महिलाओं को जुलाई में कुल 3000 रूपये का लाभ मिलेगा।

13वी किस्त दो चरणों में लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी जिसके लिए खाते में डीबीटी चालू रखना जरूरी है। इस लेख में आपको Ladki Bahin Yojana 13th Installment कब आएगी और इसका स्टेटस चेक कैसे कर सकते है इसकी डिटेल में जानकारी देंगे। साथ ही आपको यह भी बताएँगे की किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और किन्हें नहीं। तो इसकी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

महाराष्ट्र राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। जिसमें सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता देती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करना है ताकि वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपनी जरूरतो को खुद पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बने। इस योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें अब तक 12 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है और अब जुलाई माह में 13वीं किस्त भी जारी होने वाली है।

Ladki Bahin Yojana 13th Installment

लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है कि इसी महीने महिलाओं को 13वी किस्त के 1500 रुपए भी मिलने वाले है। हालही में 4 जुलाई 2025 को सरकार ने जून माह की 12वी किस्त का जारी किया है और अब जानकारी के अनुसार इसी महीने महिलाओं को जुलाई माह की किस्त यानी 13वीं किस्त भी मिल जाएगी। लाडकी बहीण योजना 13वीं किस्त की राशि जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक सभी महिलाओं के खाते में भेजी जा सकती है।

24 जुलाई से इसका पहला चरण शुरू होने की संभावना है और उम्मीद है कि जुलाई माह के खत्म होते तक दो चरणों में लाभार्थी महिलाओं को 13वीं किस्त की सहायता राशि प्राप्त हो जाएगी। सहायता राशि जारी करने से पहले सरकार द्वारा पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। जिनके आवेदन और दस्तावेज बिल्कुल सही होंगे और जिनके खाते में डीबीटी लिंक होगा, ऐसी महिलाओं को ही लाभ दिया जाएगा।

जुलाई महीने में सभी महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये का लाभ, बड़ी खुशखबरी

Ladki Bahini Yojana 13th Installment के लिए पात्रता

  • आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • आवेदिका महिला की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच रहनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो डीबीटी से लिंक हो।
  • इसके लिए महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन होने पर लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसके लिए परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए और सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।

लाडकी बहीण योजना का पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

Ladki Bahin Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login करे।
  • लॉगिन करने के बाद दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमट” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपके खाते में जमा हुए सभी किस्तों का विवरण मिल जाएगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार ने ऐसी महिलाओं को खाते में डीबीटी लिंक करने को कहा है जो योजना का लाभ लेने के योग्य है और केवल डीबीटी लिंक ना होने के कारण लाभ से वंचित हैं। सरकार द्वारा सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है इसलिए जिन महिलाओं का डीबीटी लिंक नहीं होगा उन्हें लाभ नहीं मिलेगा।

इसके अलावा जिन महिलाओं की उम्र 65 वर्ष से अधिक हो गई है उनका नाम योजना के लिस्ट से हटाया जाएगा। इसी के साथ जो महिलाएं अपात्र होने के बाद भी योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रही हैं उनकी पहचान कर उन्हें अमान्य घोषित किया जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon