Mahtari Vandana Yojana 18th Kist – सभी महिलाओं के खाते में इस दिन आएगी 18वीं किस्त, ऐसे चेक करे स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana 18th Kist

Mahtari Vandana Yojana 18th Kist Date: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे सालाना उन्हें ₹12000 का लाभ मिलता है। लगभग 69 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी है जिन्हें अब तक 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब सभी महिलाओं को 18वीं किस्त का इंतजार है जो अगस्त 2025 में जारी होने वाला है।

राज्य की 23 से 60 वर्षीय महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि Mahtari Vandana Yojana 18th Installment की राशि कब तक पात्र महिलाओं के खाते में आ सकती है। अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्यूंकि यहाँ हम आपको बताएँगे की इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और किस्त का भुगतान विवरण देखने की प्रक्रिया क्या है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महतारी वंदन योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकती है जिससे उन्हें छोटी-मोटी जरूरत के लिए किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत अब तक 17 किस्तें सरकार द्वारा जारी कर दी गई है और अब 18वीं किस्त जारी करने का समय भी नजदीक आ चुका है जिसके लिए महिलाएं काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

Mahatari Vandana Yojana 18th Installment Date

महतारी वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 17 किस्त आ चुकी है और अब 18वीं किस्त का इंतजार महिलाएं कर रही हैं। सरकार ने महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त को लेकर कोई तिथि जारी नहीं की है लेकिन 1 अगस्त 2025 को महिलाओं के खाते में 18वीं किस्त की सहायता राशि भेजी जा सकती है क्योंकि सरकार हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सहायता राशि महिलाओं के खाते में भेज देती है। सटीक जानकारी के लिए आपको सरकार की ओर से आने वाली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

90 हजार महिलाएं हुई अपात्र

Mahatari Vandana Yojana 18th Installment के लिए लगभग 90 हजार महिलाओं के नाम योजना की लिस्ट से हटा दिए गए हैं क्योंकि इनमें से कई महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और कुछ महिलाओं के आवेदन में त्रुटि पाई गई है। ऐसी भी महिलाएं हैं जिनके खाते में डीबीटी चालू नहीं है और जिनके दस्तावेज में किसी प्रकार की त्रुटि है। इन कारणों से 90 हजार महिलाओं के नाम लाभार्थी लिस्ट से हट चुके हैं जिन्हें 18वीं किस्त की राशि नहीं दी जाएगी।

पक्का मकान बनवाने के लिए मिलेगा 1 लाख 20 हजार रूपये, ऐसे करे आवेदन

Mahatari Vandana Yojana 18th Kist के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • आवेदिका महिला की आयु सीमा 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए ।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
  • खाते में डीबीटी लिंक करना अनिवार्य होगा।
  • महिला का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए।

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप

Mahtari Vandana Yojana 18th Kist Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आप महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज में “मेनू बार” पर क्लिक करे।
  • अब यहां दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करे।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करे।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इतना करते ही आपको सभी किस्तों का स्टेटस देखने को मिल जाएगा।

Mahtari Vandana Yojana 18th Kist नहीं आई तो क्या करें?

महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त ना आने के कई कारण हो सकते हैं, इसके लिए आप निम्न कदम उठा सकते हैं –

  • सबसे पहले डीबीटी स्टेटस चेक करें।
  • समय पर आधार कार्ड अपडेट करवाएं।
  • आवेदन पत्र में कोई त्रुटि होने पर करेक्शन के लिए भेजें।
  • इसके बाद भी सहायता राशि प्राप्त ना होने पर संबंधित कार्यालय में संपर्क करके शिकायत करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon