
Ladli Behna Yojana 27th Kist Out: लाडली बहना योजना के तहत पंजीकृत 1 करोड़ 27 लाख लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी गई है। 7 अगस्त 2025 को सिंगल क्लिक के माध्यम से महिलाओं के खाते में 27वीं किस्त की 1250 रुपए की राशि भेज दी गई है। लेकिन इसके अतिरिक्त महिलाओं को रक्षाबंधन शगुन के रुपए में ₹250 की राशि भी दी गई है।
यानि इस महीने सभी महिलाओं को कुल 1500 रूपये का लाभ मिला है। यदि आप भी इस योजना से जुड़ी हैं तो आपके खाते में लाडली बहना योजना की 27वी किस्त की राशि जारी हो चुकी होगी। अगर आप जानना चाहते है की इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरु की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक सरकार ने महिलाओं के खाते में अब तक 27 किस्त जारी कर दी है। इस राशि से महिलाएं अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें की इस महीने महिलाओं को 250 रूपये की अतिरिक्त राशि रक्षा बंधन शगुन के रूप में मिली है।
Ladli Behna Yojana 27th Kist Out
मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे की 7 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है। 1.27 करोड़ माताओं और बहनों के खाते में 27वी किस्त की राशि आ चुकी है। इसी के साथ सरकार ने इस बार महिलाओं को ₹250 की अतिरिक्त राशि रक्षा बंधन के शगुन के रूप में दी है।
इससे महिलाओं को कुल 1500 रुपए का लाभ दिया गया है। बताना चाहेंगे कि सरकार ने 27वी किस्त और शगुन राशि वितरण के लिए करीब 1800 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं जिसमें 27वीं किस्त के तौर पर 1541 करोड़ रुपये और रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 340 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में वितरित किए गए हैं।
महिलाओं के खाते में 1250 रूपये आये या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladli Behna Yojana 27th Kist के लिए पात्रता
- महिला मध्य प्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होने चाहिए।
- बैंक खाते में डीबीटी लिंक होना चाहिए।
- सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
Ladli Behna Yojana 27th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको Ladli Behna Yojana के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- अब मेनू बार पर क्लिक करके “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करनी है।
- फिर कैप्चा कोड को दर्ज करके दिए गए “ओटीपी भेजें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, इसे वेरीफाई करना है।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपको सभी किस्तों का विवरण देखने को मिल जाएगा।
सहायता राशि ना आने पर क्या करें?
अगर आपको सहायता राशि नहीं मिली है तो थोड़ा इंतजार करें। हो सकता है तकनीकी खराबी के चलते सहायता राशि आने में समय लग रहा हो। पुष्टि कर लें कि आपके खाते में डीबीटी लिंक है और आपका आवेदन अप्रूव्ड है। यदि इसके बाद भी सहायता राशि ना आए तो ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।