Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe – बिहार जीविका मेंबर लिस्ट जारी, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ऐसे चेक करें

Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe

Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe: बिहार राज्य की ऐसी महिलाएं जो मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं, उनके नाम की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में आप Bihar Jeevika Member के नाम देख सकते हैं जिन्हें रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आपने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन किया था और अब जानना चाहते है की बिहार जीविका मेंबर लिस्ट कैसे देखें? तो इस लेख में अंत तक बने रहे।

अब आप बिहार राज्य के किसी भी जिले, ब्लॉक या गांव की जीविका मेम्बर लिस्ट को घर बैठे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी विवरणों की आवश्यकता होगी जैसे कि जिला, ब्लॉक, अनुमंडल आदि का नाम। Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe? यह जानने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए। हम आपको बिहार जीविका मेंबर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें इसका प्रोसेस भी बताएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Jeevika Member List क्या है?

बिहार जीविका योजना के अंतर्गत शामिल मेंबर को बिहार जीविका कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत बिहार में वर्ष 2006 को हुई थी जिसे बिहार ग्रामीण आजीविका प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल करना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास भी हो। बिहार जीविका योजना के तहत बिहार सरकार ने स्वयं सहायता समूह बनाए हैं जिसमें प्रत्येक समूह में 10 से 12 महिलाएं होती हैं। इन महिलाओं को छोटे-मोटे रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक रूप से सहायता राशि दी जाती है।

हालही में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है जिसके तहत बिहार जीविका मेंबर को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10,000 की सहायता दी जाएगी। इसके बाद 6 महीने तक व्यवसाय का आंकलन किया जाएगा और यदि महिला का व्यवसाय अच्छा चलता है तो इसका विस्तार करने के लिए अधिकतम 2 लाख रूपये लोन के रूप में दिया जाएगा। इसका लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके नाम Bihar Jeevika Member List में शामिल है। इस लिस्ट में आपका नाम आया है या नहीं, इसकी जांच करने के लिए आप जीविका मेंबर लिस्ट को देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

महिलाओं को मिलेगा 10000 रूपये सीधे बैंक खाते में, ऐसे करे आवेदन

Bihar Jeevika Member List Check करने के लिए क्या चाहिए?

बिहार जीविका मेंबर लिस्ट चेक करने के लिए आपको कुछ आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे, जैसे कि –

  • राज्य का नाम
  • जिले का नाम
  • ब्लॉक का नाम
  • गांव का नाम
  • अनुमंडल आदि।

बिजनेस के लिए सरकार देगी 50 लाख रूपये तक का लोन, 35% तक होगा माफ, ऐसे करे आवेदन

Bihar Jeevika Member List Kaise Dekhe

यदि आपने बिहार महिला रोजगार योजना के तहत लाभ लेने के लिए जीविका सदस्य बनने हेतु आवेदन किया था और अब Bihar Jeevika Member List को देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके आप इस लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते हैं –

  • बिहार जीविका मेंबर लिस्ट को चेक एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए “Reports” सेक्शन पर जाएं।
  • इसके बाद दिए गए विकल्प “Analytical Reports” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, इस पेज में “Self Help Group (SHGs)” टैब पर क्लिक कर दें।
  • फिर अगले चरण में दिए हुए “G1:SHGs in NRLM Database” के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने पुनः एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको राज्य का नाम सलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा, इसमें बिहार का चयन करें।
  • इसके बाद जिले की सूची दिखेगी, अब यहां अपने जिले का चुनाव करें।
  • इसके बाद ब्लॉक की लिस्ट खुल जाएगी, इसमें से अपना ब्लॉक चुनें।
  • फिर ग्राम पंचायत और गांव का चयन करके आगे बढ़ें।
  • इतना करने के बाद अगले पृष्ठ में आपको जीविका मेंबर की लिस्ट देखने को मिलेगी।
  • इस लिस्ट में अपने नाम की जांच आप कर सकते है।
  • लिस्ट लंबी है तो सर्च बॉक्स में Group का नाम टाइप करके आसानी से इसे खोज सकते हैं।
  • अगर आपको लिस्ट डाउनलोड करनी है तो दिए गए “डाउनलोड” के बटन पर क्लिक करके आप इस सूची को डाउनलोड भी कर सकते है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon