Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 – बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के 33 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025: बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले की 10वीं पास योग्य महिलाओं के लिए एक शानदार सरकारी नौकरी का अवसर सामने आया है। Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसके तहत योग्य अभ्यर्थियों से 20 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

यदि आप बिहार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, तो इस भर्ती के लिए तुरंत आवेदन करें। इस नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको बिहार ICDS (Integrated Child Development Services) द्वारा संचालित इस नई आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यदि आप इस भर्ती के तहत आवेदन करना चाहती हैं तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। क्यूंकि यहाँ आपको भर्ती से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी।

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Notification Out

पश्चिमी चम्पारण जिले की रहने वाली सभी 10वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर निकल कर आई है। बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन बिहार आईसीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गई है जिसमें पूरे पश्चिमी चम्पारण जिले मे आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका यानि लेडी सुपरवाईजर की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित हुई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 के तहत पश्चिमी चम्पारण जिले मे महिला पर्यवेक्षिका के कुल 33 पदो पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक महिलाएं इसकी अंतिम तिथि 20 मई 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Last Date

ऐसी महिलाएं जो पश्चिमी चम्पारण जिले मे लेडी सुपरवाईजर के तौर पर करियर बनाना चाहती हैं, वे Bihar Anganwadi Supervisor Recruitment के तहत 20 मई 2025 तक आवेदन कर सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इस विशेष तिथि का ध्यान रखने हुए महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरना होगा। अंतिम तिथि के पूर्व आवेदन करने पर महिलाओं को कोई समस्या नहीं होगी इसके बाद आवेदन नहीं लिए जायँगे।

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलोट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करे आवेदन

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 Vacancy Details

इच्छुक महिला उम्मीदवारों को बताना चाहेंगे कि बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के तहत बिहार आईसीडीएस के द्वारा कुल 33 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया गया है। इसकी वेकेंसी डिटेल्स कुछ इस प्रकार है –

पद का नामकोटिवार रिक्त पदों की संख्या
गैर आरक्षित14
आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग03
अनुसूचित जाति05
अनुसूचित जनजाति01
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग07
पिछड़ा वर्ग03
कुल पद33

Bihar Anganwadi Supervisor Vacancy 2025 Eligibility

वे महिलाएं जो आंगनबाड़ी सुपरवाईजर बिहार वैकेंसी 2025 मे ऑनलाइन अप्लाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए इन योग्यताओं को पूरा करना होगा –

  • इस भर्ती अभियान में केवल बिहार राज्य राज्य की मूल निवासी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महिला उस जिले की मूल निवासी होनी चाहिए, जहां से वे आवेदक कर रही हैं।
  • सुपरवाइजर भर्ती के लिए महिलाएं कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिलेगी।
  • इसके लिए महिला को आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्य करने का कम से कम 10 सालोें का अनुभव हो।
  • इस भर्ती के लिए महिला की अन्यनूतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष हो सकती है। वहीं सरकारी नियमों के आधार पर आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

बिजनेस के लिए सरकार देगी 50 लाख रूपये तक का लोन, 35% तक होगा माफ, ऐसे करे आवेदन

बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये सभी दस्तावेज निचे दी गई हैं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10 वीं की अंकसूची
  • मोबाइल नंबर
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेज, यदि लागू हो तो।

Bihar Anganwadi Supervisor Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, अगर आप भी आवेदन करना चाहती हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले आपको बिहार आईसीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Click Here To Register” पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज खुलेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरना है।
  • फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • Registration पूरा होते ही आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, इसे सेव कर लेना है।
  • इसके बाद पोर्टल पर पुनः आकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब लॉगिन पेज में लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  • अभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • फिर फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अंत में आवेदन की रसीद को प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना है।
  • इस तरह बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन हो जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon