
Bihar Badh Rahat Yojana 2025: बिहार राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को राहत देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। इसके लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में नाम जुड़वाने के लिए इच्छुक परिवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अगले एक हफ्ते में प्रभावित परिवारों की जानकारी एकत्रित कर प्रत्येक परिवार को ₹7000 की सहायता राशि दी जाएगी।
अगर आप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हैं तो आपको जल्द से जल्द इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना होगा। नाम दर्ज करवाने से पहले आपको योजना के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जैसे बिहार बाढ़ राहत योजना क्या है, इसके लाभ, पात्रता, नाम जोड़ने की प्रक्रिया क्या है और दस्तावेज की सूची इत्यादि। यह सभी जानकारियां इस आर्टिकल में आगे दी गई है। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
बिहार बाढ़ राहत योजना क्या है?
बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार बाढ़ राहत योजना की शुरुआत की है। इसके तहत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को ₹7000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए प्रभावित परिवार को लाभार्थियों की सूची में नाम जुड़वाना होगा जिसकी प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के तहत लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया मुखिया, वार्ड सदस्य या प्रखंड स्तर के आपदा प्रबंधन कार्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। अगले एक हफ्ते में सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची तैयार करके ऑनलाइन जारी की जाएगी। इस लिस्ट में जिन परिवारों के नाम होंगे उन्हें ₹7000 की सहायता राशि दी जाएगी।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
बिहार बाढ़ राहत योजना का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक संघर्ष का सामना न करना पड़े और उनकी आय पर कोई प्रभाव ना हो। हर साल बिहार में मानसून के कारण विभिन्न जिले बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं जिससे फसल, पशु और आजीविका को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार बाढ़ राहत योजना की शुरुआत की है। इसमें प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके मदद दी जाएगी।
युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप करने का मौका, साथ ही 6000 रूपये तक सहायता राशि
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के लाभ क्या हैं?
- बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत बाढ़ से प्रभावित परिवार को ₹7000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- यह सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- इससे विभिन्न प्रकार की क्षति का मुआवजा प्रभावित परिवारों को मिलेगा।
- घर, फसल, पशु या आजीविका के नुकसान पर सरकार अलग से सहायता देगी।
- इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनका नाम बिहार बाढ़ राहत योजना लिस्ट में शामिल होगा।
- यह सूची जल्दी ही पोर्टल पर अपलोड की जाएगी जिसमें आवेदक अपने नाम की जांच कर सकेंगे।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- आवेदक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- जिनकी संपत्ति, घर, फसल, पशु आदि को बाढ़ से नुकसान हुआ है उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
- इसके लिए लाभार्थी सूची में अपना नाम जुड़वाना होगा।
- आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
अब वृद्ध नागरिकों को मिलेगा 1100 रूपये पेंशन राशि, ऐसे करे आवेदन
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नुकसान का प्रमाण
- मोबाइल नंबर
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने गांव में पता करें कि लिस्ट में नाम जोड़ने का कार्य कौन कर रहा है।
- इसके बाद मुखिया/वार्ड सदस्य से संपर्क करके इस लिस्ट में अपने परिवार का नाम जोड़ने का अनुरोध करें।
- मुखिया या वार्ड सदस्य द्वारा आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे और आपके परिवार का नाम योजना की लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा। अंत में आप उनसे रसीद या पावती ले सकते हैं।
कृपया ध्यान दें: अगर मुखिया या वार्ड सदस्य द्वारा नाम नहीं जोड़ा जा रहा है तो आप प्रखंड के आपदा प्रबंधन कार्यालय में जाएं और इस लिस्ट में नाम जोड़ने का अनुरोध करें। कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा आपका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा या फिर आपको नाम जोड़ने की सही प्रक्रिया या स्थान की जानकारी दे दी जाएगी। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से भी आप अपना नाम इस लिस्ट में जोड़ सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।