Bihar Bakri Farm Yojana 2025: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार स्थापित करने का मौका देने के लिए बिहार बकरी फार्म योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ऐसे लोग जो बकरी पालन करके अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाएगी। बिहार पशुपालन विभाग ने इस योजना को लेकर 31 मई 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार आपको बकरी फार्म खोलने के लिए अधिकतम 7 लाख रुपए तक की मदद मिल सकती है।

इस योजना का उद्देश्य राज्य में पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना और बेरोजगारी को कम करना है। इसके अलावा सरकार द्वारा लाभार्थियों को बकरी पालन से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि लोग सही तरीके से यह व्यवसाय शुरू कर सकें। यदि आप भी बकरी फार्म खोलकर अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2025 है इसलिए इस समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन करना जरूरी है।
अगर आप बिहार राज्य के नागरिक है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको बिहार बकरी फार्म योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तभी आप इसका लाभ ले पायंगे। इसलिए इस लेख में आपको बिहार बकरी फार्म योजना क्या है और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। आपको बस यह लेख अंत तक ध्यान से पढ़ना है।
Bihar Bakri Farm Yojana क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार बकरी पालन योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक नागरिकों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को सरकार द्वारा बकरी फार्म खोलने के लिए अधिकतम 7 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए शुरू की गई है ताकि वे बकरी फार्म व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 Last Date
बिहार सरकार द्वारा 31 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर यह सुचना जारी की गई है की बिहार बकरी फार्म योजना के तहत आवेदन के लिए विंडो ओपन किया जा रहा है जो कि 21 जून तक खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 21 दिनों के अंदर बकरी फार्म योजना 2025 के लिए आवेदन करना होगा। इस तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करे आवेदन, जाने स्टेप बाय स्टेप
बिहार बकरी फार्म योजना 2025 के तहत कितना अनुदान मिलेगा?
बिहार बकरी फार्म योजना के तहत सामान्य जाति के उम्मीदवारों को 50% तो वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 60% सब्सिडी देने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल में देख सकते है –
श्रेणी | क्षमता | स्वलागत (लाख रुपए में) | अनुदान प्रतिशत | अनुदान राशि (लाख रुपए में) |
सामान्य जाति | 20 बकरी + 01 बकरा | 2.42 | 50% | 1.21 |
40 बकरी + 02 बकरा | 5.32 | 50% | 1.66 | |
100 बकरी + 05 बकरा | 13.04 | 50% | 6.52 | |
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति | 20 बकरी + 01 बकरा | 2.42 | 60% | 1.45 |
40 बकरी + 02 बकरा | 5.32 | 60% | 3.19 | |
100 बकरी + 05 बकरा | 13.04 | 60% | 7.82 |
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लिए पात्रता
- इसका लाभ लेने के लिए आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप कम से कम आवेदक 10वीं पास होना चाहिए।
- ऐसे आवेदक जिनके पास पहले से कोई स्वरोजगार नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके लिए बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए।
बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करे आवेदन, जाने स्टेप बाय स्टेप
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Bihar Bakri Farm Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर दिए गए “Bihar Bakri Palan Yojana” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Apply Online” विकल्प का चयन करें।
- फिर आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसमें पूछे गए सभी जानकारी और प्रोजेक्ट की डिटेल डालें।
- इसके बाद मांगे जाने वाले दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें ताकि आप भविष्य में आवेदन की स्थिति ट्रैक कर पाएं।
- इस तरह आप बिहार बकरी फार्म योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Important Links
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।