
Bihar Dairy Farm Yojana 2025: बिहार सरकार ने राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार डेयरी फार्म योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं और किसानों को डेयरी फार्म खोलने हेतु सब्सिडी प्रदान करना है ताकि वे बिना किसी परेशानी के डेयरी फार्म खोल सके। इसके तहत 2 से 20 गाय या भैंस पालने वाले लोगों को अधिकतम ₹8 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा ताकि वे डेयरी फार्म शुरू कर सकें।
सरकार ने इस योजना के लिए 48.48 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और करीब 3583 डेयरी फार्म खोलने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सभी पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जून 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। इस लेख में आपको बिहार डेयरी फार्म योजना क्या है और इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Dairy Farm Yojana क्या है?
बिहार सरकार ने सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिहार डेयरी फार्म योजना की शुरुआत की है। इसमें लाभार्थियों को 2 से 20 गायों तक के डेयरी फार्म खोलने के लिए अधिकतम 8 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।
लगभग 60,000 उम्मीदवारों को इस योजना के तहत रोजगार प्राप्त होगा। अगर आप डेयरी फार्म खोलकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो जल्द ही इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आपको सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डेयरी फार्म योजना के तहत आवेदन करना होगा।
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
बिहार डेयरी फार्म योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है। यह योजना बेरोजगार युवाओं और किसानों को स्वरोजगार शुरू करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। इसमें लाभार्थी 2 से 20 उन्नत किस्म की गायों या भैंसों के लिए डेयरी फार्म खोलने हेतु अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का लक्ष्य इसके तहत 60,000 लोगों को रोजगार प्रदान करने में मदद करना है।
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 Subsidy
क्षमता (गायों की संख्या) | प्रति यूनिट लागत | अनुदान (सामान्य वर्ग) | अनुदान (ST/SC/EBC) |
2 गाय | ₹1,74,000 | ₹87,000 (50%) | ₹1,30,500 (75%) |
4 गाय | ₹3,90,400 | ₹1,95,200 (50%) | ₹2,92,800 (75%) |
15 – 20 गए | ₹22,22,00 | ₹8,88,800 (40%) | ₹8,88,800 (40%) |
बिहार डेयरी फार्म योजना के लाभ क्या है
- इस योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को कई लाभ प्रदान करेगी। बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और राज्य में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।
- राज्य में डेयरी फार्मिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
- राज्य में पशुधन विकास को बढ़ावा मिलेगा, दुग्ध और मांस जैसे उत्पादों के अधिक उत्पादन से डेयरी इंडस्ट्री मजबूत होगी।
- इस योजना के अंतर्गत बिहार में 3583 डेयरी फार्म खोले जाएंगे जिसमें से 1798 डेयरी फार्म 2 गायों के लिए, 419 फार्म 4 गायों के लिए और प्रत्येक जिले में 15-20 गायों के लिए सीमित फार्म स्थापित किये जाएंगे।
- इससे योजना के माध्यम से 60,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुर्गी फार्म खोलने के लिए मिलेगा 9 लाख रूपये तक का लोन 33% सब्सिडी के साथ
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- उम्मीदवार सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अत्यंत पिछड़ा वर्ग से होना चाहिए।
- डेयरी फार्म खोलने के लिए उपयुक्त स्थान, प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाएं होनी जरूरी है।
- 2 से 20 गायों या भैंसों के लिए इस स्कीम का लाभ लिया जा सकता है।
Bihar Dairy Farm Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर आदि।
पशुपालन के लिए किसानों को मिलेगा 10 लाख रूपये तक लोन, ऐसे करे आवेदन
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए विकल्प “Bihar Dairy Farm Yojana” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “New Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा, इसे ध्यान से भरकर सबमिट करें।
- पंजीकरण के बाद आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, इससे पोर्टल पर लॉगिन कर लें।
- अब योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, इसमें आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन जमा करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Loan apply