Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 – महिलाओं को मिलेगा 10000 रूपये सीधे बैंक खाते में, ऐसे करे आवेदन

Bihar Mahila Rojgar Yojana

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए बिहार महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए सरकार ने बिहार महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को नया कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई है। इसके तहत महिलाओं को काम शुरू करने के लिए ₹10,000 दिए जाएंगे और 6 महीने बाद कारोबार अच्छा चलने पर ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता लोन के रूप में दी जाएगी ताकि महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सके।

राज्य के प्रत्येक परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस लेख में हम सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में बात करेंगे जिनके लिए महिलाओं को ₹10,000 दिए जाएंगे। योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे बिहार महिला रोजगार योजना क्या है, इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार महिला रोजगार योजना क्या है?

बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹10000 की सहायता देगी। इसका लाभ लेने के लिए महिला को जीविका दीदी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।

इस राशि के माध्यम से महिलाएं कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकेंगी, फिर 6 महीने बाद व्यवसाय सफल होने पर महिलाओं को ₹2,00,000 की राशि लोन के रूप में दी जाएगी जिससे वे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं। इस योजना का लाभ एक परिवार से केवल एक महिला को मिल सकता है।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में महिलाओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए Bihar Mahila Rojgar Yojana की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 6 महीने बाद ₹2,00,000 का लोन भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है।

बिहार महिला रोजगार योजना के लिए दी गई गाइडलाइन

नीतीश कुमार जी ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर इस योजना का ऐलान करते हुए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार प्रत्येक परिवार की एक महिला इस योजना का लाभ ले सकती है। राज्य के 2.7 करोड़ परिवारों की हर महिला को इस योजना से जोडने का लक्ष्य बनाया गया है। लाभार्थी महिला को इसके पहले चरण में 10,000 रुपये व्यवसाय शुरू करने के लिए दिए जाएंगे।

इसके बाद दूसरे चरण में व्यवसाय की स्थिति देखकर 15,000 रुपये, 75,000 रुपये या अधिकतम 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इस लोन की ब्याज दर 12% वार्षिक होगी और इसे चुकाने का समय 1 से 3 साल तक होगा। लाभ लेने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। इन्हीं समूहों के माध्यम से ही महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसी के साथ बताना चाहेंगे कि सरकार ने योजना के लिए आवेदन के फॉर्म का प्रारूप भी तय कर लिया गया है और इसी महीने से पात्र महिलाओं को पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। 6 महीने तक महिलाओं के काम का आंकलन होगा जिसके बाद महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। महिलाएं इससे आत्मनिर्भर बनेगी और सरकार भी महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव व शहरों में हाट बाजार विकसित करके योगदान देगी।

बिहार पेंशन योजना का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

Bihar Mahila Rojgar Yojana में शामिल व्यवसाय

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 18 काम की लिस्ट बनाई गई है। जिसके लिए महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, ये लिस्ट नीचे दी गई है –

  • फल/जूस/ डेयरी प्रोडक्‍ट की दुकान
  • प्लास्टिक सामग्री/ बर्तन की दुकान
  • फल-सब्‍जी की दुकान
  • किराना दुकान
  • खिलौना व जनरल स्‍टोर
  • ब्यूटी पार्लर/कॉस्टमेटिक/ आर्ट‍िफ‍िश‍ियल ज्‍वेलरी की दुकान
  • ई-र‍िक्‍शा या ऑटो र‍िक्‍शा
  • बकरी पालन
  • गौपालन
  • मोबाइल र‍िचार्ज/मोबाइल ब‍िक्री/मोबाइल र‍िपेयर‍िंंग
  • स्टेशनरी व फोटोकॉपी की दुकान
  • मुर्गी पालन
  • खेती से जुड़े काम
  • ब‍िजली के पार्ट्स की दुकान या बर्तन की दुकान
  • कपड़ा/फुटव‍ियर/स‍िलाई की दुकान
  • खाद्य सामग्री दुकान आदि।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • इसके लिए महिला बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
  • परिवार की एक ही महिला को इसका लाभ मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म

बिहार महिला रोजगार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

सरकार की तरफ से बिहार महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग को योजना के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है और जल्द ही इसके लिए पोर्टल लॉन्च किया जाने वाला है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया जल्दी शुरू होगी। ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग भी आवेदन संग्रहण में सहयोग देगा। फिलहाल रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित जानकारी सरकार ने नहीं दी है। जैसे ही जानकारी सामने आएगी हम आपको अपने लेख के माध्यम से सूचित करेंगे।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon