
Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2025: मछली पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और मछली पालन क्षेत्र का विकास करके मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बिहार मत्स्यकी विकास योजना की शुरुआत की है। इसमें मछली पालन के लिए तालाब निर्माण और मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक साधनों के लिए 50% से 70% तक की सब्सिडी दी जाएगी। योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 31 अगस्त 2025 तक चलेगी।
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। यहाँ हमने बिहार मत्स्यकी विकास योजना क्या है, इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है, पात्रता क्या है और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
बिहार मत्स्यकी विकास योजना क्या है?
बिहार सरकार ने मछली पालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बिहार मत्स्यकी विकास योजना की शुरुआत की है जिसके तहत लाभार्थियों को तालाब निर्माण या आवश्यक संसाधनों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। योजना के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 70% तक की सब्सिडी मिलेगी जिससे वे अपने मछली उत्पादन के व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी। जो मछली पालक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें 31 अगस्त 2025 तक योजना के लिए आवेदन जमा करना होगा।
Bihar Matsyaki Vikas Yojana का उद्देश्य क्या है?
मछली पालकों को मत्स्य पालन के लिए आवश्यक संसाधन जैसे कि तालाब, ट्यूबवेल और पंप सेट, यांत्रिक एरीटर, कॉर्प हैचरी इनपुट, मत्स्य हैचरी आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना इस योजना का लक्ष्य है ताकि मत्स्यपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और राज्य में मत्स्य पालन व्यवसाय को और अधिक विस्तार मिल सके। योजना के तहत सरकार मछली पालकों को सब्सिडी प्रदान करती है ताकि उन पर वित्तीय बोझ कम हो और वह अपने व्यवसाय को विस्तार दे पाएं।
विकलांग नागरिकों को मिलेगा 1100 रूपये हर महीने पेंशन राशि, ऐसे करे आवेदन
Mukhyamantri Talab Matsyaki Vikas Yojana के लाभ क्या हैं?
- इस योजना के तहत बिहार सरकार मछली पलकों को तालाब निर्माण के लिए 50% से 70% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी।
- इसके तहत ट्यूबवेल और पंप सेट, यांत्रिक एरेटर, कॉर्प हैचरी इनपुट, मत्स्य बीज हैचरी आदि के लिए भी सब्सिडी प्राप्त होगी।
- मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यकी विकास योजना के तहत प्राप्त सब्सिडी से मछली पालन हेतु आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी।
- मछली पालकों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
- राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा जिससे अधिक से अधिक लोग इस व्यवसाय को अपनाएंगे।
- रोजगार के अवसर विकसित होंगे और मछली पालक को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
94 लाख गरीब परिवारों को अब एक साथ मिलेगा 2-2 लाख रूपये, बड़ी घोषणा
Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2025 Subsidy
बिहार सरकार मत्स्यकी विकास योजना के तहत भारी सब्सिडी प्रदान करेगी जिससे मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण की लागत बहुत कम हो जाएगी। योजना के तहत दिए जाने वाले सब्सिडी और तालाब निर्माण की इकाई लागत कुछ इस प्रकार होगी –
कार्य | इकाई लागत | सब्सिडी लाभ (ST/SC/EBC) | सब्सिडी लाभ (Gen) |
उन्नत मत्स्य बीज उत्पादन | ₹1 लाख | 70% | 50% |
यांत्रिक एरेटर | ₹0.50 लाख | 70% | 50% |
मत्स्य बीज हैचरी जीर्णोद्धार | ₹5 लाख | 70% | 50% |
ट्यूबवेल और पंप सेट | ₹1.20 लाख | 70% | 50% |
कॉर्प हैचरी इनपुट सहायता | ₹8 लाख | 70% | 50% |
Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2025 के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- तालाब निर्माण के लिए आवेदक के पास अपनी या किराए की जमीन होनी चाहिए।
- SC/ST/EBC/Gen वर्ग के नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
सभी पंचायतों में होगा विवाह मंडप का निर्माण, जाने कैसे मिलेगा लाभ
Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- जमीन का नक्शा
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Bihar Talab Matsyaki Vikas Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यकी विकास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन जमा कर सकते हैं –
- सबसे पहले आवेदकों को बिहार मत्स्य निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर दिए गए “मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन” लिंक पर क्लिक करना है
- क्लिक करते ही एक “पंजीकरण करें” का विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक कर देना है।
- फिर पंजीकरण फार्म खुलकर आएगा इसमें मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगी, इससे आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो आपको सीधे लॉगिन का ऑप्शन मिल जाएगा, आप चाहें तो पासवर्ड रिसेट भी कर सकते हैं।
- इतना करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा, इसमें पूछी गई जानकारियां ध्यान से दर्ज करनी है।
- इसके बाद मांगे जाने वाले दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके प्राप्त रसीद का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
- इस तरह बिहार मत्स्यकी विकास योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।