
E Kalyan Scholarship Yojana 2025: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इसके झारखंड सरकार SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। लेकिन इसका लाभ केवल योग्य छात्रों को मिलेगा।
इस आर्टिकल में हम आपको ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप चाहते हैं कि इस योजना का लाभ उठाकर आपकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाए, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। यहां आपको ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसलिए अगर आप इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
E Kalyan Scholarship Yojana क्या है?
झारखंड सरकार उन छात्रों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना है, जिसका उद्देश्य SC, ST और OBC वर्ग के 10वीं पास विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹19,000 से लेकर ₹90,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है।
इसका लाभ वही छात्र ले सकते हैं जो 10वीं के बाद इंटर, ग्रेजुएशन या उससे आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। यह योजना खासकर उन बच्चों के लिए बनाई गई है जो पैसे की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ने की सोच रहे हैं। अब वे बिना चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
E Kalyan Scholarship Yojana का उद्देश्य क्या है?
इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 10वीं कक्षा के बाद आगे की शिक्षा पूरी करने हेतु आर्थिक मदद प्रदान करना है। SC/ST और OBC वर्ग से आने वाले ऐसे छात्र जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वे उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड सरकार की ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि से छात्र-छात्राओं को शिक्षा का समान अवसर मिल सकता है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं।
e Kalyan Scholarship Yojana के लाभ क्या हैं?
- ई- कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत झारखंड सरकार ST/SC और OBC वर्ग के छात्र – छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है ताकि वे 10 वीं के बाद आगे की शिक्षा पूरी कर सकें।
- इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थी 19,000 से 90,000 रुपए की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।
- आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है।
- इससे बिना किसी बाधा के छात्र-छात्राएं आगे की शिक्षा पूरी कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी 25000 रूपये की छात्रवृत्ति, ऐसे करे आवेदन
ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
- E Kalyan Scholarship Yojana का लाभ केवल झारखंड के स्थाई निवासी छात्र-छात्राएं ले सकते हैं।
- यह योजना सिर्फ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए है।
- इसका लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदक/आवेदिका का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- बैंक खाते में डीबीटी चालू होनी चाहिए ताकि सहायता राशि प्रत्यक्ष मोड पर ट्रांसफर की जा सके।
- अन्य किसी योजना के तहत छात्रवृति प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा।
- झारखंड के बाहर किसी अन्य राज्य में विश्वविद्यालय एवं संस्थाओं में सामान्य स्नातक या कोई अन्य डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्रों को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
स्कॉलरशिप का पैसा आया या नहीं, 2 मिनट में ऐसे चेक करें
ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
e Kalyan Scholarship Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले E Kalyan Scholarship Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- फिर होम पेज में दिए गए “स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन” विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी जानकारी दर्ज करनी है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- फिर ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना फॉर्म को “सबमिट” के बटन पर क्लिक करके जमा करना है।
- ऐसे आप e Kalyan Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए हमें कॉल करें आवेदन करें बिल्कुल फ्री +91 7643025458