
India Post GDS 2nd Merit List Out: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए कुल ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) जैसे 21,413 पदों पर भर्ती का आवेदन जारी किया था। जिसके तहत आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहली मेरिट लिस्ट 21 मार्च 2025 को जारी की गई। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम नहीं आए, उन्हें हम बताना चाहेंगे कि India Post GDS 2nd Merit List भी जारी कर दी गई है और हो सकता है कि इस लिस्ट में आपका नाम आया हो।
इसलिए आपको India Post GDS 2nd Merit List 2025 में तुरंत अपने नाम की जांच करनी चाहिए। इस भर्ती के तहत बिना लिखित परीक्षा के 10वीं के अंको के आधार पर भर्ती ली जा रही है। अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो दूसरी मेरिट सूची में अपने नाम की जांच जरूर कर लें, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे। India Post GDS 2nd Merit List Check कैसे करें, यह जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ने की आवश्यकता है।
India Post GDS 2nd Merit List Out
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत बिना लिखित परीक्षा के 21,413 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली ली जा रही है जिसके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है। इससे पहले 21 मार्च 2025 को India Post GDS 1st Merit List जारी की गई थी। पहली सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम नहीं आए, वे सेकंड मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते है। इस बार हो सकता है इस लिस्ट में आपका नाम आ गया हो।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट की गई है। इसमें जिन उम्मीदवारों के नाम आए हैं, उन्हें जल्दी ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों की भर्ती हो जाएगी। जिसके बाद कुछ ही दिनों तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। अगर आपका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो आप तीसरी लिस्ट का इंतजार करे।
India Post GDS 2nd Merit List Update
इंडिया पोस्ट GDS 2nd Merit List को भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है। अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरे थे तो दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में अगर आपको आपका नाम नहीं मिलता है तो आपको अगली लिस्ट के जारी होने का इंतजार करना होगा। लेकिन इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट इस दिन होगी जारी, ऐसे चेक करे लिस्ट में नाम
इस भर्ती के लिए 10 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक आवेदन भरवाए गए थे जिसके बाद 21 मार्च 2025 को भारतीय डाक विभाग ने पहली मेरिट सूची जारी की। इस सूची में जिन उम्मीदवारों का नाम आया 7 अप्रैल 2025 को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की गई है। यदि इसके बाद भी रिक्त पद बच जाते हैं तो तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को भर्ती का एक और मौका मिलेगा।
India Post GDS 2nd Merit List 2025 कहां चेक करें?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बताना चाहेंगे कि इंडिया पोस्ट जीडीएस की सेकंड मेरिट लिस्ट डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी कर दी गई है। यहां से आप जरूरी जानकारी सबमिट करके मेरिट सूची चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो रही जारी, ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट
India Post GDS 2nd Merit List 2025 Important Date
Event | Date |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 10 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 3 मार्च 2025 |
India Post GDS 1st Merit List Out | 21 मार्च 2025 |
Document Verification Date | 7 अप्रैल 2025 |
India Post GDS 2nd Merit List Out | 21 अप्रैल 2025 |
Document Verification Date | जल्दी घोषित की जाएगी |
How To Check India Post GDS 2nd Merit List 2025?
इंडिया पोस्ट GDS 2nd Merit List 2025 जारी हो चुकी है। इसमें अपने नाम की जांच करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान से चरणों का अनुसरण करें –
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करे।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Candidate’s Corner” अनुभाग में जाएँ।
- फिर अगले चरण में दिए गए “GDS Online Engagement Schedule-I, January-2025 Shortlisted Candidates” विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको सभी राज्यों के की लिस्ट मिलेगी, यहां अपने राज्य का चयन करे।
- फिर इसके बाद दिए गए विकल्प “Supplementary List-II” पर क्लिक कर ले।
- इतना करते ही आपके सामने 2nd Merit List ओपन हो जाएगी, इसमें अपने नाम की जांच करे।
- इस सूची को डाउनलोड करने के लिए दिए गए विकल्प “डाउनलोड पीडीएफ” पर क्लिक करे। यह सूची आपके डिवाइस में पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।