
India Post GDS 3rd Merit List 2025: भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत बिना लिखित परीक्षा के भर्ती ली जा रही है। इसमें 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। इस सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम आएंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद योग्य पाए जाने पर उम्मीदवारों का चयन ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर हो सकता है।
India Post GDS 2nd Merit List 2025 के 25 अप्रैल 2025 तक जारी होने की संभावना है। यदि इस लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है तो आपको India Post GDS 3rd Merit List 2025 के जारी होने का इंतजार करना होगा। इस भर्ती अभियान में 21,413 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की बहाली होगी। इस लेख में हम आपको इंडिया पोस्ट GDS 3rd Merit List 2025 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे कि कब तक यह सूची जारी हो सकती है और इन्हें आप कैसे चेक कर सकते हैं, मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, यह भी आपको बताएंगे।
India Post GDS Merit List 2025
भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत 21,413 पद निकाले गए हैं जिस पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती ली जानी है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के लिए जा रही है जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके लिए आवेदन 10 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक किए गए थे। इसके बाद 21 मार्च 2025 को भारतीय डाक विभाग ने 10वीं कक्षा के अंक के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की।
इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम आए उन्हें 7 अप्रैल 2025 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट अब 25 अप्रैल 2025 तक जारी होने की संभावना है। इसमें जिन उम्मीदवारों के नाम आएंगे, उन्हें भी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद रिक्त पद होने पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की सेकंड मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी, ऐसे चेक करे अपना नाम
India Post GDS 3rd Merit List 2025
पहले और दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम नहीं आएगा, उनके नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में जारी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप पहले दूसरी मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करें, यदि इस लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है तो तीसरी लिस्ट जारी होने का इंतजार करें जो कि सेकंड मेरिट लिस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन पूर्ण होते ही तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। इसकी आधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा भी होगी, उसकी जानकारी हम आपको जल्दी प्रदान करेंगे।
India Post GDS 3rd Merit List 2025 कहां चेक करें?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बताना चाहेंगे कि अभी सेकंड मेरिट लिस्ट जारी होनी बाकी है जो कि 25 अप्रैल तक जारी हो सकती है। इसके बाद रिक्त पदों की भर्ती के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। यह दोनों सूची आपको डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देखने को मिलेगी।
श्रीराम फाइनेंस कंपनी से पाएं 10 लाख रूपये तक पर्सनल लोन तुरंत, ऐसे करे आवेदन
India Post GDS Merit List 2025 के लिए संभावित Cut-Off Marks
श्रेणी | संभावित कट-ऑफ मार्क्स |
सामान्य | 85-90% |
ओबीसी | 80-85% |
एससी | 75-80% |
एसटी | 75-80% |
ईडब्ल्यूएस | 82-87% |
India Post GDS Merit List 2025 Important Date
Event | Date |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 10 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 3 मार्च 2025 |
India Post GDS 1st Merit List Out | 21 मार्च 2025 |
Document Verification Date | 7 अप्रैल 2025 |
India Post GDS 2nd Merit List Out | 25 अप्रैल 2025, (अपेक्षित) |
Document Verification Date | जल्दी घोषित की जाएगी |
India Post GDS 3rd Merit List | जल्दी जारी होगी |
How To Check India Post GDS 3rd Merit List 2025?
India Post GDS 3rd Merit List 2025 जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है –
- सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “Candidate’s Corner” सेक्शन में विजिट करना होगा।
- इसके बाद “GDS Online Engagement Schedule, July-2025 Shortlisted Candidates” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने राज्य का चयन करके आगे बढ़ना होगा।
- फिर अगले चरण में “India Post GDS 3rd Merit List” लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने तीसरी मेरिट लिस्ट खुलकर आ जाएगी, इसे डाउनलोड करने के लिए दिए गए “डाउनलोड” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर यह लिस्ट आपके डिवाइस में पीडीएफ के रूप में save हो जाएगी।
- अब आप इसमें अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
- इसी तरह आप 2nd मेरिट सूची में भी अपने नाम की जांच कर पाएंगे।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।