
Janam Praman Patra Kaise Banaye: आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे बनवाना जरुरी है। जन्म प्रमाण पत्र बहुत से जगह काम आता है जैसे स्कूल में एडमिशन, स्कॉलरशिप स्कीम या कोई अन्य सरकारी लाभ लेने के लिए यह दस्तावेज जरुरी होता है। अगर आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो हम आपको बता दें की अब आप बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
आप CRS पोर्टल में जाकर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस लेख में आपको बर्थ सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें? इसके लिए आवेदन शुल्क, इसमें लगने वाले जरुरी दस्तावेज आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। अगर आप अपने बच्चे का Birth Certificate बनवाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज है जिसमें व्यक्ति के जन्म से संबंधित विभिन्न जानकारियां होती हैं जैसे कि जन्म स्थान और आयु। यह प्रमाण पत्र कानूनी रूप से अपनी जन्म से संबंधित जानकारीयों को प्रमाणित करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। स्कूल में दाखिले से लेकर पासपोर्ट बनाने और विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है। सरकारी नियमों के आधार पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवा लेना चाहिए।
सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल द्वारा ही बनाकर दिया जाता है लेकिन प्राइवेट अस्पताल में जन्म लेने पर Birth Certificate के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है। अगर किसी कारणवश आप समय सीमा के अंदर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाए हैं तो ऐसे में आप कुछ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करके जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
Birth Certificate बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क ₹10 है। लेकिन अगर आपको देरी होती है तो आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जैसे कि जन्म रजिस्ट्रेशन में बच्चे के जन्म के 22-30 दिनों के भीतर हो रहा है तो आपको ₹50 रुपए तक का शुल्क देना होगा। वहीं जन्म को 1 साल हो गया है तो जन्म रजिस्ट्रेशन के लिए ₹100 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा और ज्यादा देर करने पर आपको ₹200+एफिडेविट जमा करना होगा।
पैन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे करे आवेदन, जाने स्टेप बाय स्टेप
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बच्चे के अस्पताल से संबंधित विभिन्न दस्तावेज
- हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र और रसीद
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- मोबाइल नंबर
- एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली/पानी का बिल/टेलीफोन बिल आदि।
- देरी के मामलों में एफिडेविट
श्रीराम फाइनेंस कंपनी से पाएं 10 लाख रूपये तक पर्सनल लोन तुरंत, ऐसे करे आवेदन
Janam Praman Patra Kaise Banaye (जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं)
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। आप इन प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको CRS पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर “User Login” सेक्शन में जाकर दिए गए “General Public Sign up” के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब एक पेज खुलेगा, इसमें जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- अब आपको यूजरनेम और पासवर्ड मिल जायेगा, जिससे पोर्टल पर “Sign Up” कर लें।
- अब Birth पर क्लिक करके “Apply For Birth Certificate” के ऑप्शन पर क्लिक करे।
- फिर एक फॉर्म खुलेगा, इसमें पूछी गई आवश्यक जानकारी जैसे कि जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, आदि ध्यान से दर्ज करे।
- सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करे।
- फिर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- इस तरह आपका जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पूरा हो जायेगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।