
Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date Final: माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार 24 मई 2025 से लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त सभी महिलाओं को मिलना शुरू हो सकता है। इस महीने महिलाओं को दो चरणों में 11वीं किस्त दी जाएगी जहां पहले चरण में लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा, वहीं दूसरे चरण में 1 करोड़ 41 लाख महिलाएं लाभान्वित होगी।
सभी महिलाओं को 11वीं किस्त का काफी समय से इंतजार है और जिन महिलाओं को 9वी और 10वीं किस्त की राशि नहीं मिली है, उन्हें भी इंतजार है कि कब उन्हें 11वीं किस्त के साथ बाकि दो किस्तों का भी लाभ मिलेगा। इस लेख में आपको Ladki Bahin Yojana 11th Kist आपके खाते में कब आएगी और इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते है इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप इस लेख में अंत तक बने रहें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जा रही है। अब तक 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। महिलाओं को अब तक इस योजना के तहत 10 किस्तों का लाभ मिल चुका है, हालाकि कुछ महिलाएं हैं जिन्हें 9वीं और 10वीं किस्त नहीं मिली है क्योंकि इन महिलाओं ने योजना के लिए कुछ आवश्यक कार्य पूरे नहीं किए हैं। लेकिन अब 11वीं किस्त के साथ बाकि 2 किस्तों से वंचित महिलाओं को भी एक साथ सभी किस्तों का लाभ दे दिया जायेगा।
Ladki Bahin Yojana 11th Kist Date Final – सभी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त इस दिन हो रही जारी
लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से एक अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि 24 मई से आनी शुरू हो सकती है। सभी महिलाओं को 2 चरणों में 11वीं किस्त भेजी जाएगी जिसका पहला चरण 24 मई से शुरू हो सकता है। इसके बाद दूसरा चरण भी 2-3 दिनों में 27 मई से शुरू हो सकती है और सभी पात्र महिलाओं के खाते में 31 मई तक पैसे आ जायेंगे।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि मिल गई है, उन्हें 11वीं किस्त में 1500 रुपए ही मिलेंगे। लेकिन जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि नहीं मिली है, उन्हें 11वीं किस्त के साथ शेष 2 किस्तों का लाभ भी मिलेगा। ऐसे में महिलाओं के खाते में कुल 4500 रुपए आने की संभावना है।
आज जारी होगी 11वीं किस्त के 1500 रूपये, ऐसे चेक करे स्टेटस
लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच है तभी योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदिका महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है तो योजना का लाभ मिलेगा।
- महिला के पास खुद का एकल बैंक खाता होना जरूरी है।
- बैंक खाते में डीबीटी चालू होना अनिवार्य है, तभी समय पर योजना का लाभ मिलता रहेगा।
लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करें? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Ladki Bahin Yojana 11th Kist List कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे।
- अब इसके होम पेज में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करके आगे बढे।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करे।
- इतना करने के बाद दिए गए विकल्प “Application Made Earlier” पर क्लिक करे।
- फिर “Application Status” विकल्प पर जाएँ।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन का स्टेटस खुलेगा, अगर इसमें Approved लिखा है तो आपका नाम लाभार्थी सूचि में दर्ज है और आपको अगली किस्त का लाभ जरूर मिलेगा।
केवल इन महिलाओं को मिलेगी 11वीं किस्त के ₹1500, ऐसे चेक करे लिस्ट में नाम
Ladki Bahin Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ में दिए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद दिए गए विकल्पों में से “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज में अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- इतना करने के बाद 11वीं किस्त खाते में आई है या नहीं, इसका स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।