
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें। अब तक करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। सरकार ने अब तक 11 किस्तों की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी है।
अब महिलाएं जानना चाहती हैं कि लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त कब मिलेगी। महिलाओं का इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने वाला है क्यूंकि अब जल्दी ही यह किस्त महिलाओं को मिलने वाली है। इस लेख में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी की सरकार द्वारा लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त महिलाओं के खाते में भेजी जाने वाली है।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है। जिसमें लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वह अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकती हैं। 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र पाई गई है जिन्हें 11 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। अब सरकार सभी महिलाओं के खाते में 12वीं किस्त भी जल्दी ही भेजने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date – इस दिन जारी होगी 12वीं किस्त
जैसा की आप जानते है सरकार ने सभी महिलाओं के खाते में अभी हाल ही में 5 जून को 11वीं किस्त जारी की है जिसके बाद अब सभी महिलाओं को 12वीं किस्त का इंतजार है। जून माह की यह किस्त महिलाओं के खाते में जल्द ही भेजी जाने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त की राशि इसी जून महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकती है। सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है जैसे ही इसकी आधिकारिक सूचना हमें मिलती है हम आपको सूचित कर देंगे।
लाडकी बहीण योजना का पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladki Bahin Yojana 11th Installment Out
लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि भेज दी गई है। इसके तहत उन महिलाओं को 1500 रुपए प्राप्त हुए हैं जिन्हें पहले 10 किस्तों का लाभ मिल चुका है। 11वीं किस्त मई माह में जारी की जानी थी लेकिन तकनीकी खराबी के चलते सहायता राशि जारी करने में देरी हुई और अब 5 जून 2025 से लाभार्थी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त आनी शुरू हुई है।
सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई
Ladki Bahin Yojana 12th Installment के लिए पात्रता
- 12वीं किस्त का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला के खाते में डीबीटी चालू होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- इसके लिए महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- इसके लिए आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो डीबीटी से लिंक है।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Status Check कैसे करे?
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप लाड़की बहिन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद भुगतान स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
- अब पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपको सभी किस्तों की जानकारी देखने को मिल जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।