
Ladki Bahin Yojana 13th Kist Release: महाराष्ट्र की सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है की सरकार द्वारा लाडकी बहीण योजना की 13वीं किस्त जारी करना शुरू कर दी गई है। योजना के तहत पंजीकृत 2 करोड़ 41 लाख माताओं एवं बहनों के खाते में 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक दो चरणों में 13वी किस्त की राशि पहुंचेगी। अब महिलाएं रक्षाबंधन का त्यौहार धूम धाम से मना सकती हैं।
अगर आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है क्यूंकि यहाँ आपको Ladki Bahin Yojana 13th Installment से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। यह किस्त आपके खाते में कब तक आ जाएगी, इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और इसका स्टेटस कैसे चेक करना है? इसकी जानकरी के लिए यह लेख अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना को शुरू किया है। जिसमें सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है। इससे महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं जिसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को 12 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चूका है और अब 13वीं किस्त का वितरण भी शुरू हो चूका है जो जल्दी ही सभी महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 13th Kist Release – सभी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त जारी
महाराष्ट्र सरकार की सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है कि महाराष्ट्र सरकार ने 9 अगस्त 2025 से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में जुलाई माह की किस्त यानि 13वी किस्त की सहायता राशि भेजनी शुरू कर दी है। 3 अगस्त से 9 अगस्त तक दो चरणों में 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में 13वी किस्त के 1500 रुपए भेजे जाएंगे।
महिला व बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे जी द्वारा माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत 13वीं क़िस्त जारी होने की आधिकारिक सूचना दी गई है। साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पात्र महिलाओं को इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर बोनस भी दिया जा सकता है। इस योजना के तहत 13वीं क़िस्त का वितरण करने के लिए सरकार को 2984 करोड़ रूपए का फंड प्राप्त हुआ है।
लाडकी बहीण योजना का पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Ladki Bahini Yojana 13th Kist के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
- महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी चालू हो।
- महिला या उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको Ladki Bahin Yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज में “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करे।
- अब दिए गए Login बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद “भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद फिर एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद एक पेज खुलेगा, उसमें आपको सभी किस्तों का विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।