
Ladki Bahin Yojana Payment Status: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए माझी लाडकी बहीण योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिसका लाभ लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को हर महीने प्राप्त हो रहा है। इनमें से अधिकतर महिलाओं के खाते में 9वी और 10वीं किस्त की राशि आ चुकी है और जिन महिलाओं के खाते में नहीं आई है, उन्हें 11वीं किस्त के साथ कुल मिलाकर ₹4500 भेजे जाएंगे।
सरकार द्वारा यह किस्त जारी कर दी गई हैं और अब किसी भी समय आपके खाते में यह राशि आ सकती है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह जानना जरुरी है की वह इन किस्तों का भुगतान विवरण कैसे चेक कर सकती है ताकि उन्हें यह पता चल सके की अब तक उन्हें कितने किस्तों का भुगतान मिला है और 11वीं किस्त उनके खाते में आई है या नहीं। इस लेख में आपको Ladki Bahin Yojana Payment Status चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए लाड़की बहीण योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि महिलाएं अपने दैनिक जीवन की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सके। इस योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को अब तक 10 किस्तों का लाभ मिल चूका है और अब 11वीं भी मिलनी शुरू हो चुकि है जो जल्दी ही सभी महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगी।
Ladki Bahin Yojana Payment Status
महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहीण योजना के तहत 11वीं किस्त अब जारी हो चुकी है। जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था, उन्हें इस बार इन दोनों किस्तों का भी लाभ दिया जाएगा। जिन लाभार्थियों को पहले ही 9वीं और 10वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें सीधे 11वीं किस्त के रूप में ₹1500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको कितनी किस्तें मिली हैं तो आप Ladki Bahin Yojana Payment Status ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी की आपके खाते में पैसे भेजे गए हैं या नहीं। इस लेख में हम आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे ताकि आपको पेमेंट स्टेटस करने चेक करने में आसानी हो।
इस दिन हो रही लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करे स्टेटस
लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- यह भी जरूरी है कि आवेदिका महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होने पर ही लाभ मिलेगा।
- महिला के पास खुद का एकल बैंक खाता होना जरूरी है जिसमें डीबीटी चालू हो।
लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे करें? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Ladki Bahin Yojana Payment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
- फिर मुख्य पृष्ठ में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में दिए गए विकल्प “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, यहां अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर अगले ही पेज में आपको अब तक हुए भुगतान का पूरा विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Kab tak aaega Paisa please 🙏🏻 kardo
Abhi tak nahi aaya paise
Abhi tak nahi aaya paise