Ladli Behna Yojana 21th Installment Date: जैसा कि आप सभी जानते हैं लाडली बहना योजना के तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा 20 किस्तें महिलाओं के खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। जिसके बाद अब सभी महिलाओं को 21वीं किस्त के जारी होने का इंतजार है।
हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा 12 जनवरी 2025 को 20वीं किस्त जारी की गई है। यह किस्त राज्य की एक करोड़ 26 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई। इसके बाद अब सभी महिलाएं यह जानना चाहती है कि उनके खाते में लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त कब आएगी। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
लाडली बहना योजना क्या है
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को चलाया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके और छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर ना रहे। इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा 20 किस्तें दी जा चुकी है और अब जल्दी ही सभी महिलाओं को 21वीं किस्त भी मिलने वाली है।
Ladli Behna Yojana 21th Installment Date
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12 जनवरी को 1.26 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को 20वीं किस्त दी जा चुकी है और अब उन्हें 21वीं किस्त का इंतजार है। जैसा कि आप सभी को पता है कि सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के खाते में पैसे भेजी जाती है। ऐसे में संभावना है कि लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त की राशि भी 10 फरवरी तक महिलाओं के खाते में आ जाएगी। सरकार द्वारा किस्त जारी करने की तिथि के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन आप यह मानकर चल सकते हैं कि 10 से 12 तारीख तक आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे।
1.63 महिलाओं को 21वीं किस्त नहीं मिलेगी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नए साल में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं का अवलोकन किया गया है जिनमे 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र पाया गया है। इन सभी महिलाओं को अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि इनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। इस योजना का लाभ केवल 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की महिलाओं को ही मिलता है।
1.63 लाख लाडली बहनों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त, देखें पूरी खबर
लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त के लिए पात्रता
लाडली बहना योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो इस योजना की पात्रताओं को पूरा करती होगी। 21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना जरुरी है –
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरुरी है।
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब आएगी? इस दिन मिलेंगे ₹2000 की किस्त
Ladli Behna Yojana 21th Installment Status कैसे चेक करें?
सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी करने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसका पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करे।
- इसके पश्चात अगले पेज में आपको “रजिस्ट्रेशन नंबर/ समग्र आईडी” दर्ज करना होगा।
- अब आपको यहाँ दिए गए कैप्चा कोड को भरकर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर योजना के किये गए सभी भुगतान का विवरण खुलकर आ जायेगा।
- आप यहाँ चेक कर सकते हैं कि आपको 21वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।
नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।