
Ladli Behna Yojana 22th Kist Transfer: मध्य प्रदेश राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 22वीं किस्त की राशि 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई है।
अगर आप लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है और अभी तक आपके खाते में लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त नहीं पहुंची है तो अब आपको क्या करना चाहिए और कब तक आपके खाते में यह राशि पहुंच जाएगी इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दी जा रही है। संपूर्ण जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है ताकि महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल सके। इस योजना के माध्यम से राज्य की लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ताकि उन्हें अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और पर निर्भर नरना पड़े। इस योजना के तहत सरकार द्वारा अब तक 22 किस्ते महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
Ladli Behna Yojana 22th Kist Transfer
मध्य प्रदेश राज्य की जितनी भी महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही है उन सभी के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हम बताना चाहते हैं कि राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की 1.27 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 22वीं किस्त की राशि भेजी गई है। आप इसका स्टेटस ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हम आपको आगे इस आर्टिकल में ही बताने वाले हैं।
होली पर महिलाओं को मिलेंगे तीन बड़े उपहार, सीधे बैंक खाते में, यहाँ देखें पूरी जानकारी
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिला लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
- जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है, केवल उन्हें ही 22वीं किस्त मिलेगी।
- महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका महिला के घर पर ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं 10 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करे ऑनलाइन अप्लाई
Ladli Behna Yojana 22th Installment Status कैसे चेक करें?
लाडली बहन योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है और अब आप इसका पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है –
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज में जाने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करे।
- इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करे।
- अब यहाँ दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में भर दें।
- फिर नीचे दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी सत्यापन कर ले।
- इसके बाद लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगा जिसमें आप अब तक के सभी भुगतान का विवरण देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त नहीं आयी तो क्या करे
अगर आप लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिला है और अभी तक आपको इस योजना की 22वीं किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो हम आपको बता दें कि यह किस्त सभी महिलाओं तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। सभी के खाते में धीरे-धीरे करके पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। अगर कुछ दिनों के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं तो आप यह सुनिश्चित कर ले कि आपका डीबीटी सक्रिय हो क्योंकि डीबीटी के माध्यम से ही सरकार पैसे भेजती हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
[email protected]