Ladli Behna Yojana 23th Kist – इस तारीख को जारी हो रही 23वीं किस्त के 1250 रूपये, यहाँ से चेक करे पेमेंट स्टेटस

Ladli Behna Yojana 23th Kist

Ladli Behna Yojana 23th Kist: मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत 22 किस्तें महिलाओं के खाते में सफलतापूर्वक भेज दी गई है। मार्च महीने तक की सहायता राशि 1.26 करोड़ पंजीकृत महिलाओं के खाते में आ गई है। अब अप्रैल माह की राशि महिलाओं के खाते में जल्द आने वाली है जिसका महिलाओं को भी बेसब्री से इंतजार है।

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्यूंकि इस आर्टिकल में आपको Ladli Behna Yojana 23th Kist कब जारी होगी इससे संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। अगर आप जानना चाहते है की अप्रैल माह की 1250 रूपये की राशि कब तक खाते में ट्रांसफर होगी, इसका लाभ किन्हें मिलेगा, और आप इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते है तो संपूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladli Behna Yojana क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए उन्हें हर महीने 1250 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह धनराशि महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण की देखभाल करने और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु दी जाती है ताकि महिलाओं को किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। अब तक 22 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक 1.26 करोड़ महिलाएं ले चुकी हैं और अब लाभार्थी महिलाओं को 23वीं किस्त भी जल्दी ही मिलने वाली है।

Ladli Behna Yojana 23th Kist Date

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 22 किस्तों का लाभ पहुंचा दिया है। अब 23वीं किस्त का इंतेज़ार कर रही महिलाओं को जल्दी ही 1250 रूपये की राशि मिलने वाली है। हर महीने की 10 तारीख तक सरकार महिलाओं के खाते में सहायता राशि का भुगतान करती है और पिछले महीने 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी।

ऐसे में अप्रैल माह की राशि यानी लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त भी महिलाओं को 10 अप्रैल तक दी जा सकती है। हालाकि सरकार ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 अप्रैल 2025 तक इस योजना की अगली किस्त आने की पूरी संभावना है। सहायता राशि जारी होते ही आप इसका पेमेंट स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते है जिससे आपको यह पता चल जायेगा की आपके खाते में पैसे आये है या नहीं।

सरकार दे रही बिजनेस करने के लिए 10 लाख रूपये तक लोन, यहां से करे अप्लाई

लाडली बहना योजना 23वीं किस्त के लिए यह काम जरुर करें

अप्रैल माह की किस्त जल्द ही लाभार्थी माताओं और बहनों के खाते में आने वाली है लेकिन यह वित्तीय सहायता बैंक खाते में तब पहुंचेगी जब महिलाओं के खाते में डीबीटी एक्टिव होगा। जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है, वह जल्द से जल्द डीबीटी Enable करवा ले। महिलाएं बैंक जाकर डीबीटी चालू करवा सकती हैं। अगर आपके खाते में डीबीटी इनेबल होगा तभी समय से सहायता राशि बैंक खाते में जमा हो पायेगी।  

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त का लाभ लेने के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • राज्य की सभी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाएं योजना का लाभ ले पाएंगी।
  • इसके लिए महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख तक या उससे कम ही होनी चाहिए।
  • 21 से 60 वर्षीय महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए मिल रहा 50,000 रुपए का लोन, ऐसे करें आवेदन

Ladli Behna Yojana 23th Kist Payment Status कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के 23वीं किस्त का भुगतान विवरण देखने के लिए महिलाएं नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर सकती हैं –

  • सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन नंबर, समग्र आईडी और कैप्चा कोड को दर्ज करके “गेट ओटीपी” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
  • ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें आपको योजना के तहत सभी भुगतान का विवरण मिल जाएगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon