
Ladli Behna Yojana 24th Kist: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए लाडली बहना योजना चलाई जा रही है जिसमें महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 23 किस्तें सफलतापूर्वक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं।
अब महिलाओं को 24वीं किस्त का इंतजार है, जिसकी तिथि धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त कब तक खाते में आएगी, किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते है। इस लेख में आपको लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें ।
लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत माताओं और बहनों को हर महीने 1250 रुपए यानि सालाना 15000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि के माध्यम से महिलाएं अपनी और अपने परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की भी आवश्यकता नहीं है।
योजना के तहत लगभग 1.26 करोड़ महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें अब तक इस योजना की 23 किस्तों का लाभ मिल चूका है और अब 24वीं किस्त की बारी है जो जल्दी ही खाते में आने वाली है। यह किस्त कब तक महिलाओं के खाते में आ सकती है इसकी जानकारी हम आपको आगे इस लेख में देने वाले है।
Ladli Behna Yojana 24th Kist Date
लाडली बहना योजना के अन्तर्गत पंजीकृत महिलाएं 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। पिछले महीने 16 अप्रैल 2025 को 23वीं किस्त महिलाओं के खाते में भेजी गई थी और अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने की 15 तारीख के आस पास वित्तीय मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में महिलाओं को बताना चाहेंगे कि मई 2025 की किस्त यानि लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि 15 मई के आस पास जारी की जाएगी। इस महीने 15 मई के आस पास 24वीं किस्त जारी होने की पूरी संभावना है।
ग्रामीण राशन कार्ड की नई लिस्ट हुई जारी, यहाँ से चेक करे लिस्ट में अपना नाम
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए करें यह काम
लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही माताओं और बहनों को कुछ आवश्यक कार्य पूरे करने होंगे। 24वीं किस्त अब सरकार द्वारा कभी भी जारी की जा सकती है। ऐसे में बिना किसी दिक्कत के लाभ लेने हेतु महिलाओं को खाते में डीबीटी चालू रखना होगा। सभी महिलाएं अपने खाते में डीबीटी एक्टिव है या नहीं यह जरूर चेक कर लें। डीबीटी चालू ना होने की स्थिति में महिलाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन खाते में डीबीटी लिंक करवाना होगा। इसी के साथ आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपडेटेड रखना भी आवश्यक है।
श्रमिकों को मिलेगा हर महीने 3000 रूपये पेंशन, ऐसे करे आवेदन
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए पात्रता
Ladli Behna Yojana 24th Installment का लाभ प्राप्त उन महिलाओं को मिलेगा जो योजना के लिए सभी पात्रता-मानदंडों को पूरा करेंगी, ये पात्रता कुछ इस प्रकार हैं –
- लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी माताओं और बहनों को मिलेगा।
- 21 से 60 वर्षीय महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलता है।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला या महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर या पेंशन प्राप्तकर्ता नहीं होना चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला का एकल खाता होना चाहिए जिसमे आधार लिंक हो।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा? देखें लाइव अपडेट
Ladli Behna Yojana 24th Kist Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर होम पेज पर दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी दर्ज कीजिए।
- अब दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- अगले चरण में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके “सर्च” के बटन पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद लाडली बहना योजना के तहत सभी किस्तों का विवरण प्राप्त हो जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।