
Mahila Rojgar Yojana 3rd Installment: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त के तहत 10,000 रुपए की धनराशि पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है। यह राशि 6 अक्टूबर 2025 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने सीएम महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त का पैसा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किया है, इसके लिए 2100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
जिन महिलाओं को पहली एवं दूसरी किस्त में इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। वे अब नई पेमेंट लिस्ट चेक करके जांच कर सकते हैं कि Mahila Rojgar Yojana 3rd Installment के तहत महिला रोजगार योजना का लाभ मिला या नहीं। अगर आप जानना चाहते है की Mahila Rojgar Yojana 3rd Installment Status कैसे चेक करे, तो इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है जिसमें जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की धनराशि दी जा रही है। इस धनराशि से महिलाएं छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर सकती है। अगले 6 महीने तक सरकार महिलाओं के व्यवसाय पर निगरानी रखने का कार्य करेगी।
व्यापार अच्छा चलने पर महिलाओं को इसे विस्तार देने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। सरकार द्वारा विभिन्न किस्तों में पात्र महिलाओं को यह धनराशि दी जा रही है। इसमें पहली एवं दूसरी किस्त जारी हो चुकी है और हालही में 6 अक्टूबर 2025 को पात्र महिलाओं के खाते में ₹10,000 की तीसरी किस्त भी भेज दी गई है।
महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
Mahila Rojgar Yojana 3rd Installment
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 की धनराशि 6 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं को पहली एवं दूसरी किस्त में यह राशि नहीं मिल पाई थी उन महिलाओं को अब तीसरी किस्त में लाभ दिया जा चुका है। महिलाएं पेमेंट स्टेटस चेक करके जांच कर सकती है कि धनराशि खाते में सफलतापूर्वक जमा हुई है या नहीं।
इस योजना के तहत अब तक तीन किस्तों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को जारी की गई थी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 75 लाख महिलाओं के खाते में धनराशि हस्तांतरित की। दूसरी किस्त 3 अक्टूबर को भेजी गई जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 25 लाख महिलाओं को लाभ राशि प्रदान की गई। वहीं तीसरी किस्त 6 अक्टूबर 2025 को 21 महिलाओं के खाते में जारी की गई है। इस तरह कुल 1.21 करोड़ महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए धनराशि मिल चुकी है।
बिहार जीविका मेंबर लिस्ट जारी, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ऐसे चेक करें
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 List के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं को बताना चाहेंगे कि पात्र महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा सहायता राशि जारी करने की शुरुआत कर दी गई है। अब तक तीन किस्तें जारी हो चुकी है जिसमें कुल 1.21 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को व्यापार शुरू करने के लिए लाभ प्रदान कर रही है जिनके सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। इस योजना का लाभ जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं जिनका बैंक खाता आधार से लिंक हो। बैंक खाता आधार से लिंक ना होने की स्थिति में सरकार द्वारा योजना की सहायता राशि खाते में नहीं भेजी जाएगी।
Mahila Rojgar Yojana Payment Status Check कैसे करे
महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त के पैसे आए या नहीं, ये जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आप NPCI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके होम पेज पर जाने के बाद दिए गए “Consumer” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक पेज खुलेगा, इसमें “Aadhar Mapper Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद एक और पेज खुलेगा, इसमें अपना आधार नंबर और Captcha Code भरें।
- फिर दिए गए “Check Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अभी आपके सामने इस किस्त का स्टेटस खुल कर आ जायेगा।
Bihar Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हैं और बिहार महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं, तो इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें –
- सबसे पहले आपको जीविका संगठन से जुड़ना होगा।
- इसके बाद संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
- आवश्यक दस्तावेजों को इसके साथ संलग्न करना होगा।
- अब आवेदन पत्र सहित दस्तावेजों को जीविका ऑपरेटर के पास जमा करना होगा।
यदि आप शहरी क्षेत्र की महिलाएं हैं तो इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें –
- सबसे पहले आप जीविका संगठन से जुड़ जाएँ।
- इसके बाद शहरी क्षेत्र संगठन (ALO)/CRP से संपर्क करे।
- यदि आप पहले से जीविका संगठन से जुड़े हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://mmryurban.brlps.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे।
Bihar Mahila Rojgar Yojana Payment कब आएगी?
बिहार महिला रोजगार योजना के तहत अभी भी लाखों महिलाओं का पैसा नहीं आया है। यदि आप भी इनमें से एक हैं तो आपको बता दें कि सरकार ने उन तारीखों की घोषणा कर दी है जिसके तहत अन्य किस जारी की जाने वाली हैं। अब से दिसंबर माह तक इन तिथियो पर पात्र महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे –
तिथि | दिन |
17 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार |
24 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार |
31 अक्टूबर, 2025 | शुक्रवार |
7 नवंबर, 2025 | शुक्रवार |
14 नवंबर, 2025 | शुक्रवार |
21 नवंबर, 2025 | शुक्रवार |
28 नवंबर, 2025 | शुक्रवार |
5 दिसंबर, 2025 | शुक्रवार |
12 दिसंबर, 2025 | शुक्रवार |
19 दिसंबर, 2025 | शुक्रवार |
26 दिसंबर, 2025 | शुक्रवार |

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।