
Mahtari Vandana Yojana 13th Kist Transfer: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सभी महिलाएं इस योजना की 13वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रही थी लेकिन अब उनका इंतजार यही पर खत्म होता है। क्यूंकि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है।
मार्च महीने में होली के पर्व को देखते हुए सरकार ने समय पर यह किस्त जारी कर दी है। अब सभी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त के ₹1000 आने शुरू हो गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महतारी बंधन योजना की 13वीं किस्त आपके खाते में कब आएगी और आप इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी देंगे। कृपया आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
महतारी वंदन योजना क्या है
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ राज्य की लाखों महिलाओं को मिल रहा है और इस योजना का लाभ लेकर वह काफी खुश है। सरकार द्वारा इस योजना की 13 किस्तें अब तक जारी की जा चुकी है जिसका स्टेटस आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana 13th Kist Transfer – 13वीं किस्त के ₹1000 हो गई जारी
छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है। राज्य की सभी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे की महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 28 फरवरी 2025 से ही सभी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त के ₹1000 भेजने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला है तो आप अपना खाता जरूर चेक कर ले। आगे आपको पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी।
बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं 10 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करे ऑनलाइन अप्लाई
महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त के लिए पात्रता
अगर आप 13वीं किस्त का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको निम्न पात्रताओं की जांच कर लेनी चाहिए –
- महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- आवेदिका महिला की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 25000 रूपये का लोन, ऐसे करे आवेदन
Mahtari Vandana Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है अब आपके खाते में यह राशि आई है या नहीं, यह चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको “मेनू अनुभाग” मिलेगा।
- आपको इसमें दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त का स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
अगर आपके खाते में महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाती है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भी प्राप्त हो जाएगा जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में ₹1000 की राशि प्राप्त हो गई है।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।