
Mahtari Vandana Yojana 17th Kist: छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जुलाई माह में महिलाओं के खाते में भेजी जाने वाली है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही है और जानना चाहती है कि 17वीं किस्त की राशि कब मिलेगी तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक महतारी वंदन योजना के तहत 16 किस्तें महिलाओं को दी जा चुकी है और अब 17वीं किस्त की बारी है जिसकी तारीख भी अब नजदीक आ चुकी है। इस लेख में आपको महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त कब आएगी और इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप इस लेख में अंत तक बने रहे।
महतारी वंदना योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने ₹1000 यानि सालाना ₹12000 दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह किसी पर निर्भर ना रहे। इस योजना की राशि हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख तक सभी महिलाओं के खाते में भेज दी जाती है।
Mahatari Vandana Yojana 17th Installment Date
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं को बताना चाहेंगे कि अब जल्दी ही 17वीं किस्त मिलने वाली है। राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच ट्रांसफर की जाएगी।
जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार हर महीने की 10 तारीख तक सहायता राशि खाते में भेजती है। हालही में 16वी किस्त की राशि भी 1 जून 2025 से 5 जून 2025 तक महिलाओं के खाते में भेज दी गई थी। इसलिए पूरी संभावना है कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह तक महिलाओं के खाते में 17वीं किस्त आ जाएगी।
महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप
किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 17वीं किस्त?
महतारी वंदन योजना के तहत 17वीं किस्त जारी होने का समय नजदीक आ चुका है लेकिन यह राशि केवल इस योजना की पात्र महिलाओं के खाते में जमा होगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू होगा और जिनके आधार कार्ड समय के साथ अपडेट हो चुका है केवल उनके खाते में 17वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसलिए जो महिलाएं इसका लाभ लेना चाहती हैं वह सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार कार्ड अपडेट है और खाते में डीबीटी लिंक है।
Mahatari Vandana Yojana 17th Kist के लिए पात्रता
- महतारी वंदना योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- आवेदिका महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
- आवेदिका महिला का आधार कार्ड अपडेटेड होना चाहिए।
- महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana 17th Kist Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “मेनू बार” पर क्लिक करना होगा।
- अब दिए गए विकल्पों में से “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में अपना लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपको इस योजना की सभी किस्तों का भुगतान विवरण मिल जाएगा।
महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?
- सबसे पहले डीबीटी स्टेटस चेक करना होगा। अगर आपके खाते में डीबीटी चालू नहीं है तो यह कारण है कि आपको सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई।
- इसके अलावा आप आवेदन की स्वीकृति की जांच भी अवश्य करें क्योंकि समय-समय पर सरकार अपात्र महिलाओं को योजना की लिस्ट से बाहर करती है।
- यदि आपका आवेदन भी स्वीकृत है और डीबीटी भी चालू है तो इस स्थिति में आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवाये।
- अगर फिर भी सहायता राशि नहीं आती है तो संबंधित कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके इसका समाधान प्राप्त करें।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।