
Mahtari Vandana Yojana 18th Installment: छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 69 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। जिन्हें अब तक 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब महिलाएं जानना हैं कि महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त उन्हें कब मिलेगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए की सहायता राशि दे रही है। इसका लाभ 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं को दिया जा रहा है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख तक भेज दी जाती है। इस महीने महिलाओं को 17वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और अब सभी पात्र महिलाओं को Mahtari Vandana Yojana 18th Installment Date का इंतजार है। इस लेख में आपको 18वी किस्त से जुड़ी जानकारी देंगे जैसे कि यह किस्त कब आएगी, इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और इसका स्टेटस कैसे देखें। इसकी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें उन्हें हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। अब तक 69 लाख महिलाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही है जिन्हें 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है और अब जल्दी ही सरकार 18वीं किस्त जारी करने वाली है।
Mahatari Vandana Yojana 18th Installment Date
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत 17 किस्त जारी कर दी गई है अब 18वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की जाएगी जिसकी तिथि का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन हर महीने की 1 से 10 तारीख तक सरकार किस्त जारी कर देती है। ऐसे में उम्मीद है कि 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 के बीच महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी। अगस्त में 9 तारीख को रक्षा बंधन है इसलिए इससे पहले सभी महिलाओं के खाते में सरकार यह किस्त भेज देगी।
लगभग 90 हजार महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
महतारी वंदना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की संख्या घटकर 69 लाख हो गई है। लगभग 90 हजार महिलाओं के नाम इस योजना की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। क्योंकि इनमें से अधिकतर महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और कुछ महिलाओं के आवेदन में गलत जानकारी पाई गई है। साथ ही जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है उनका नाम भी योजना की लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसे में लगभग 90,000 महिलाओं को इस बार 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप
Mahatari Vandana Yojana 18th Kist के लिए पात्रता
- महतारी वंदना योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- इसका लाभ लेने के लिए आवेदिका महिला की आयु सीमा 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी होने के लिए आवेदिका महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी लिंक हो।
- महिला का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए और आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही होनी चाहिए।
किसानों को मिलेगा 80% तक अनुदान राशि, ऐसे करे आवेदन
Mahtari Vandana Yojana 18th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करे।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करे।
- इतना करते ही योजना के सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।