Mahtari Vandana Yojana 19th Kist – इस दिन सभी महिलाओं को मिलेगी 19वीं किस्त के 1000 रूपये, ऐसे चेक करे स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana 19th Kist

Mahtari Vandana Yojana 19th Kist: छत्तीसगढ़ राज्य की महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 69 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये का आर्थिक लाभ मिल रहा है। सरकार ने अब तक इसकी 18 किस्तें सफलतापूर्वक जारी कर दी है और अब महिलाओं को सितंबर 2025 में 19वी किस्त के आने का इंतजार है।

अगर आप इस योजना की लाभार्थी महिला है और आपको 19वीं किस्त का इंतजार है तो इस लेख में आपको Mahtari Vandana Yojana 19th Kist कब आएगी, इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा, इस स्टेटस चेक कैसे करना है आदि की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महतारी वंदन योजना क्या है?

महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना को शुरू किया है। जिसमे सरकार महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इससे महिलाओं को सालाना ₹12000 का लाभ मिल रहा है। योजना का लाभ सरकार 23 से 60 वर्षीय महिलाओं को देती है। सरकार इस योजना की 18 किस्तें अब तक जारी कर चुकी है और अब लाभार्थी महिलाओं को 19वी किस्त भी जल्दी ही मिलने वाली है।

Mahtari Vandana Yojana 19th Kist Date

महतारी वंदन योजना के तहत सरकार ने 18 किस्तें सफलतापूर्वक महिलाओं के खाते में भेज दी है। अब महिलाओं को 19वीं किस्त का इंतजार है। बता दें की सरकार ने अब तक 19वीं किस्त जारी नहीं की है लेकिन हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सहायता राशि महिलाओं के खाते में भेज दी जाती है।

5 सितंबर 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में महतारी वंदना योजना की 19वीं किस्त आने की संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त को लेकर कोई जानकारी दी जाएगी हम आपको सूचित कर देंगे।

इन महिलाओं के आवेदन होंगे रद्द

महतारी वंदन योजना के तहत अपात्र महिलाएं गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही हैं जिनकी पहचान की जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 90,000 महिलाएं योजना के लिए पात्रता-मानदंडों को पूरा नहीं करती, इसके बावजूद उन्हें लाभ मिल रहा है। इनमें वह महिलाएं हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, जिनके घर में चार पहिया वाहन है और जो सरकारी नौकरी करती है। ऐसी महिलाओं की पहचान कर सरकार इनके आवेदन रद्द कर रही है। इसलिए इन महिलाओं को आगे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म

Mahatari Vandana Yojana 19th Installment के लिए पात्रता

  • सभी पंजीकृत महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • इसके लिए आवेदिका महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो सकती है।
  • आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य पूर्व या वर्तमान सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता है तो उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदिका महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख से ज्यादा है तो उस महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदिका के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन है तो लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला का एकल बैंक खाता नहीं है तो महिला को लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसके की महिला के खाते में डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।
  • महतारी वंदन योजना के लिए आवेदिका महिला का आधार कार्ड सही जानकारी के साथ अपडेटेड होना चाहिए।
  • महिला द्वारा आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां और दस्तावेज सही होने चाहिए।

महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे, जाने स्टेप बाय स्टेप

Mahtari Vandana Yojana 19th Kist Status कैसे चेक करें?

महतारी वंदना योजना की 19वी किस्त की राशि खाते में आई या नहीं, यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज में दिए गए “मेनू बार” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही कुछ विकल्प मिलेंगे, इसमें से “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प का चयन करना होगा।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इतना करने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को दिए गए स्थान पर दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको अब तक हुए सभी किस्तों का भुगतान विवरण देखने को मिल जायेगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon