
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को सलाना 12000 रुपए यानि हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है ताकि महिलाएं अपनी जरूरतों की पूर्ति स्वयं कर सके और किसी पर निर्भर न रहे। इस योजना के तहत महिलाओं को अब तक 14 किस्तें मिल गई हैं और 15वीं किस्त जारी होने की तिथि भी नजदीक आ गई है।
ऐसे में महिलाओं को पुष्टि करनी होगी कि 14 किस्तों की राशि बैंक खाते में आ गई है या नहीं। इसके लिए महिलाओं को Mahtari Vandana Yojana Paisa Online Check करना होगा। जिसकी सुविधा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ महतारी वंदना योजना ऐप पर भी उपलब्ध है। अगर आप जानना चाहते हैं की महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करे और खाते में पैसा ना आने पर क्या करें, तो इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।
Mahtari Vandana Yojana क्या है?
महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही सफल योजनाओं में से एक है जिसमें राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें। इस योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है।
अब तक 14 किस्तें महिलाओं को प्राप्त हो गई हैं जिसका पैसा खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है। पैसे खाते में आए हैं या नहीं, ये जानने के लिए लाभार्थी महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹1000 की आर्थिक सहायता डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। सभी महिलाएं बहुत ही आसानी से यह जांच सकती हैं कि योजना की राशि उनके खाते में आई है या नहीं।
अब तक योजना के अंतर्गत 14 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी हैं। महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने खाते में आई सभी 14 किस्तों का स्टेटस चेक कर सकती हैं। इससे यह पता लगाया जा सकेगा की उन्हें कितनी किस्तों का लाभ मिला है और यदि कोई किस्त नहीं मिली है तो उसकी जानकारी भी मिल जाएगी।
महतारी वंदन योजना ऐप से ऐसे चेक करे आवेदन एवं भुगतान की स्थिति
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check करने के लाभ
- किस्तों का पूरा विवरण चेक किया जा सकता है।
- कितनी किस्तें प्राप्त हुई हैं और कितनी नहीं, इसकी सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से बचने में सहायता होती है।
- पैसा समय पर ना आने पर तत्काल जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।
महतारी वंदना योजना के लिए पात्रता क्या है
- इसका लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को प्राप्त होता है।
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई चार पहिया वाहन, कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला के पास एकल खाता होना चाहिए जिसमे आधार कार्ड लिंक हो।
महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 25000 रूपये का लोन, ऐसे करे आवेदन
महतारी वंदना योजना का पैसा चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप महतारी वंदन योजना का पैसा ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लाभार्थी क्रमांक, आधार कार्ड नंबर, बैंक पासबुक और पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online कैसे करें?
यदि आप महतारी वंदन योजना का पैसा ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो निचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके चेक करे –
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद मुख्य पृष्ठ में दिए गए मेनू बार पर क्लिक करें।
- फिर दिए गए विकल्पों में से “आवेदन और भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना लाभार्थी क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करें।
- फिर मोबाइल नंबर और Captcha Code डालकर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपके सामने योजना का पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
- इससे आप चेक कर सकते हैं कि अब तक इस योजना के तहत कितनी किस्तें और कुल कितने पैसे आपके खाते में आ गए हैं।
Mahtari Vandana Yojana Paisa Check By App
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना ऐप को डाउनलोड करके ओपन कीजिए।
- फिर इसमें मोबाइल नंबर वेरीफाई करके रजिस्ट्रेशन कर लीजिए।
- रजिस्ट्रेशन के बाद डैशबोर्ड में दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।
- अभी नए पेज में लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
- इतना करने के बाद आपको भुगतान का पूरा विवरण मिल जाएगा।
Note: अगर आप चाहें तो अपने बैंक ब्रांच में विजिट करके या घर बैठे बैंक स्टेटमेंट से भी महतारी वंदना योजना का पैसा चेक कर सकते हैं।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।