Maiya Samman Yojana 11th Kist Out – सभी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त के 2500 रूपये ट्रांसफर

Maiya Samman Yojana 11th Kist Out

Maiya Samman Yojana 11th Kist Out: झारखण्ड राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सभी महिलाएं काफी समय से 11वीं किस्त के इंतजार में थी लेकिन इस किस्त में काफी देरी हो रही थी। लेकिन अब सरकार ने महिलाओं का इंतजार खत्म करते हुए मईयां सम्मान योजना की 11वी किस्त जारी कर दी है।

यदि आपके खाते में भी अभी तक यह राशि नहीं आई है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है जल्दी ही आपके खाते में पैसे आ जायेंगे। अगर आप जानना चाहती है की कब तक आपके खाते में मईयां सम्मान योजना की 11वीं किस्त आ जाएगी, इसका लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और इसका स्टेटस कैसे चेक करना है तो सभी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मईयां सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सजायता मिल रही है। इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकती है। 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को सरकार हर महीने इसका लाभ दे रही है ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

अभी तक इस योजना की 10 किस्तें महिलाओं को सफलतापूर्वक मिल चुकी हैं और अब धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त भी जमा होनी शुरू हो चुकी है। पात्र महिलाओं को 11वीं किस्त के तहत ₹2500 की धनराशि मिलने लगी है वहीं जिन महिलाओं को 10वीं किस्त की राशि नहीं मिली है उन्हें सरकार 10वीं और 11वीं दोनों किस्तें मिलाकर कुल ₹5000 दे रही है।

Maiya Samman Yojana 11th Kist Out – सभी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त जारी

मईयां सम्मान योजना की सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मईयां सम्मान योजना की 11वीं किस्त सरकार ने जारी कर दी है। यह किस्त जून महीने में महिलाओं को दी जाने वाली थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण समय पर इस किस्त का वितरण नहीं किया जा सका। जिन महिलाओं के खाते में सहायता राशि आनी शुरू नहीं हुई है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्दी ही सहायता राशि आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

महिलाओं को 12वीं किस्त के 2500 रूपये इस दिन मिलेंगे खाते में

Maiya Samman Yojana 11th Installment के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
  • 18 से 50 वर्ष की महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी।
  • इसके लिए जरूरी है कि महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत ना हो।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता होना जरूरी है जो डीबीटी से लिंक हो।
  • महिला को योजना का लाभ लेने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
  • यदि महिला के आवेदन या दस्तावेज में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा।

आज सभी किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी ₹2000 की 20वीं किस्त

Maiya Samman Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे सही स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
  • ओटीपी वेरीफाई करते ही आपके सामने सभी किस्तों का स्टेटस खुलकर आ जायेगा।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon