
Maiya Samman Yojana 12th Kist: जैसा की आपको पता होगा की अभी हाल ही में सरकार ने मईयां सम्मान योजना के तहत रक्षाबंधन त्यौहार से पहले 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। जिसके बाद अब महिलाओं को जुलाई माह की किस्त यानी 12वीं किस्त मिलेगी। अब महिलाओं को 12वीं के जारी होने का इंतजार है।
अगर आप जानना चाहते है की सरकार यह किस्त कब जारी कर सकती है, इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा और अब तक हुए भुगतान का विवरण कैसे चेक करे तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहाँ आपको योजना की 12वीं किस्त से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए मईयां सम्मान योजना शुरू की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ मिलता है। सभी पात्र महिलाओं के खाते में 11 किस्तें सफलतापूर्वक आ चुकी है और अब जल्दी ही 12वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 12th Installment Date
अभी हाल ही में सरकार द्वारा 11वीं किस्त भेजी गई है और अब सभी महिलाएं 12वीं किस्त का इंतजार कर रही है। इसलिए हम सभी महिलाओं को बताना चाहेंगे की 12वीं किस्त जल्दी ही जारी की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि सभी महिलाओं को मईयां सम्मान योजना की 12वीं किस्त अगस्त के अंतिम सप्ताह तक मिल जाएगी।
महिलाओं के खाते में 2500 रूपये आई या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Maiya Samman Yojana 12th Kist के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला का परिवार टैक्स पेयर की श्रेणी में नहीं आना चाहिए।
- इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी के पास ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला का एकल बैंक खाता जरूरी है जो डीबीटी से लिंक हो।
- योजना का लाभ लेने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है।
- आवेदन या दस्तावेज में त्रुटि पाए जाने पर आवेदिका महिला को लाभ नहीं दिया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
Maiya Samman Yojana 12th Installment Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद मुख्य पेज में “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पेज खुलेगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करे लें।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करे।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद ओटीपी प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।
- इतना करते ही रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे सही स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
- इसके बाद अब तक हुए सभी किस्तों की जानकारी खुल कर आ जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।