
Maiya Samman Yojana 13th Kist Transfer: झारखंड में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है ताकि महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकें। इस योजना के तहत लगभग 54 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 12 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है और अब महिलाओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है कि मईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त का वितरण भी सरकार ने शुरू कर दिया है। सभी पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से जल्दी ही 13वी किस्त मिल जाएगी।
बता दें कि यह किस्त अगस्त माह के लिए है। अगस्त माह में इसका वितरण नहीं किया जा सका जिसके कारणवश इस महीने की शुरुआतमें ही इसका वितरण शुरू हो कर दिया गया है। इसके बाद सरकार सितंबर 2025 की सहायता राशि भी वितरित करेगी। इस लेख में आपको Maiya Samman Yojana 13th Installment का लाभ कब मिलेगा, इसका स्टेटस कैसे देखें, इसके लिए पात्रता क्या है इत्यादि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। 18 से 50 वर्षीय जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ दिया जाता है। इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को अब तक 12 किस्तें मिल गई हैं और अब 13वी किस्त का वितरण शुरू हो चुका है। यह किस्त भी जल्दी ही पात्र महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 13th Kist Transfer – 13वीं किस्त के 2500 रूपये मिलने शुरू
मईया सम्मान योजना की 12 किस्त झारखंड सरकार ने जारी कर दी हैं और अब अगस्त 2025 के लिए सहायता राशि का वितरण भी शुरू हो चुका है। योजना में पंजीकृत महिलाओं को बता दें कि सरकार ने अगस्त माह के लिए सहायता राशि यानि 13वी किस्त का वितरण शुरू कर दिया है और अगले 24 से 48 घंटे में सभी पात्र महिलाओं को 13वी किस्त के 2500 रुपए मिल जाएंगे। 13वी किस्त के वितरण के बाद महिलाओं को सितंबर 2025 की सहायता राशि भी वितरित की जाएगी जिसकी तिथि अभी सामने नहीं आई है।
12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा लाभ
मईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त का लाभ सबसे पहले राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने 13वी किस्त के वितरण के लिए 2 चरण निर्धारित किए हैं। ऐसी महिलाएं जिनके आवेदन सही हैं और जिन्होंने वेरिफिकेशन करवा लिया है, उन्हें पहले चरण में पहले इसका लाभ मिलेगा। इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त की राशि आनी शुरू हो गई है। पहला चरण पूरा होते ही अन्य जिलों की महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
महिलाओं के खाते में 2500 रूपये आई या नहीं? ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस
Maiya Samman Yojana 13th Installment के लिए पात्रता
- आवेदिका महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदिका महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी सक्रिय हो।
- आवेदन में दी गई जानकारी और सभी दस्तावेज सही होने चाहिए।
मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 9 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 13th Kist Status कैसे चेक करें?
मईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त की राशि खाते में आई है या नहीं, इसका स्टेटस जानने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे –
- सबसे पहले आपको मईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर होम पेज में दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आगे दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे सही स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपको 13वी किस्त की स्थिति देखने को मिल जाएगी।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Me
Taimun Nisha mera har cheej thik h Ration card name dbt aur mere name se wroung list jaari bhi nahi h . fir bhi abhi tak maiyya yojna abhi tak nahi mili h pata hi nahi chal pa rahi h ki kaha kharabi hai.
Jharkhand sarkar se nivedan hai ki jald se jald meri samasya ka samadhan kare
Ibwus