
Maiya Samman Yojana 6th 7th Kist: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। जनवरी और फरवरी महीने की किस्त यानी मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त की राशि जल्दी ही सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाने वाली है। अब तक महिलाओं को 6वीं किस्त का भी लाभ नहीं मिला है लेकिन इस महीने झारखंड सरकार महिलाओं को छठवीं और सातवीं दोनों किस्तों का लाभ एक साथ प्रदान करेगी।
इस तरह महिलाओं के खाते में कुल 5000 रूपये की धनराशि जमा की जाएगी। अगर आप इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana 6th 7th Kist कब तक खाते में आ सकती है और इसका स्टेटस देखने के लिए क्या करें? अतः आपको पूरा लेख अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की गरीब व निराश्रित विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की जाती है।
इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अब तक महिलाओं को 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है और अब मार्च 2025 में 6 वीं और 7वीं किस्त का लाभ दिया जाने वाला है।
Maiya Samman Yojana 6th 7th Kist Date
मंईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है कि इस योजना के लाभुकों को जनवरी और फरवरी की किस्त एक साथ जारी की जाएगी। सत्यापन कार्य में देरी होने के कारण महिलाओं को Maiya Samman Yojana 6th 7th kist की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है लेकिन सरकार जल्दी ही सभी महिलाओं के खाते में पैसे भेजने वाली है।
सरकार ने आदेश दिए हैं कि योजना के तहत पंजीकृत 57 लाख महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त के तहत कुल 5000 रुपए की राशि एक साथ भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार मार्च में सभी महिलाओं को दोनों की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
7वीं किस्त का पैसा इस दिन मिलेगा, 2500 रूपये तिथि जारी
मईयां सम्मान योजना 6वीं 7वीं किस्त में देरी क्यों?
मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाएं जनवरी और फरवरी 2025 की सहायता राशि का इंतेज़ार कर रहीं हैं। इस योजना के तहत सरकार ने अभी तक 6वीं और 7वीं किस्त की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में नहीं भेजी है। महिलाएं चिंता में हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलना बंद तो नहीं हो जाएगा? लेकिन हम आपको बता दें कि महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। महिलाओं के आर्थिक उत्थान हेतु यह योजना राज्य में जारी रहेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि 6वीं और 7वीं किस्त की राशि आने में देरी इसलिए हुई है क्योंकि सरकार महिलाओं के आवेदन को पुनः वेरीफाई कर रही है और अपात्र महिलाओं को इस योजना से निकाला जा रहा है। ऐसी महिलाएं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें हटाने के लिए सत्यापन कार्य पुनः शुरू किया गया है और जैसे ही सत्यापन कार्य पूरी हो जाएगी, महिलाओं को जनवरी और फरवरी 2025 की दोनों किस्तें यानि कुल 5000 रुपए की राशि एक साथ दे दी जाएंगी।
2 मिनट में चेक करें मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस
Maiya Samman Yojana 6th 7th Kist के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इस योजना की सहायता राशि प्राप्त होगी।
- इसके लिए आवेदक महिला की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिलाओं के बैंक में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
- बैंक में डीबीटी सक्रिय होनी चाहिए, डीबीटी एक्टिव ना होने की स्थिति में महिलाओं को आने वाली किस्तों का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- इसके लिए गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आवेदन हेतु आमंत्रित किया गया है।
- मईया सम्मान योजना के लिए परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर के अलावा) नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
घर बैठे 2 मिनट में राशन कार्ड की ई-केवाईसी स्टेटस चेक करे
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment Status कैसे चेक करें?
- स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज में जाने के बाद आप “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करने के बाद मुख्य पृष्ठ में दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुलकर आएगा, यहां आवेदन संख्या व मोबाइल नंबर इंटर करके स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को सबमिट करें।
- अब इसके बाद दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इतना करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त के भुगतान का पूरा विवरण निकल कर आ जाएगा।

नमस्ते! सूरज कीचोलिया सरकारी नौकरियों, योजनाओं और परिणामों से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वह अभी स्नातक कर रहे हैं। Sarkari Updates 360 के माध्यम से वे लोगों को सरकारी अपडेट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।
Meri ma k liye is yojna card banwao