Maiya Samman Yojana 7500 Not Received – इन कारणों से 18 लाख महिलाओं को नहीं मिले 7500 रूपये, जल्दी से करे यह काम

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गई मईयां सम्मान योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खाते में 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त के तहत कुल 7500 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं लेकिन अभी तक कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें ये राशि प्राप्त नहीं हुई है और वे काफी चिंतित हैं कि आखिर उनका पैसा रोका क्यों गया है तो इस लेख में आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले है की आपको 7500 रूपये की धनराशि अभी तक क्यों नहीं मिली और इसके क्या कारण हो सकते है।

हम आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मईयां सम्मान योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें जनवरी और फरवरी माह की सहायता राशि समय पर प्रदान नहीं की गई थी क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा पुनः महिलाओं के आवेदन की जांच कर पात्र महिलाओं की पहचान की जा रही थी और अपात्र महिलाओं को इस योजना की सूची से हटाया जा रहा था। इस कार्यवाही में पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति मिल गई और हाल ही में इन्हीं 38 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने जनवरी, फरवरी के साथ मार्च महीने की सहायता राशि यानि कुल 7500 रुपए भेज दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाकी जिन महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है उन्हें अगले चरण में इन किस्तों का लाभ मिलेगा क्यूंकि अभी भी महिलाओं के आवेदन की जांच हो रही है। जब उनके आवेदनों की जांच पूरी हो जाएगी तो बाकी पात्र महिलाओं को भी इसका लाभ मिल जायेगा। पहले चरण में जिन महिलाओं को योजना के लाभ के लिए चुना गया है, उनमें से कई महिलाओं को अभी तक सहायता राशि प्राप्त नहीं हो पाई है और इसलिए आगे लेख में हम इसके कारण बताने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड राज्य सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी निजी और परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और आत्मनिर्भर बनें। इस योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत है और उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत अब तक सरकार द्वारा 8 किस्तों को लाभ सभी महिलाओं को सफलतापूर्वक दे दिया गया है लेकिन कुछ महिलाओं को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है और किस कारण से नहीं मिल पाया है इसकी जानकारी हम आपको आगे देने वाले है।

Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment

झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने हाल ही में 8 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योजना की पात्र 38 लाख महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के कुल 7500 रुपए भेज दिए हैं। यह पहला चरण है जिसमें राज्य के 24 जिलों में कुल 38 लाख महिलाओं को ही लाभान्वित किया गया है।

महिलाओं की सुविधा के लिए झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana Payment List भी जारी कर दिया है जिसमे डिस्ट्रिक्ट वाइज लाभार्थी महिलाओं की संख्या, उनके नाम और अन्य विवरण जारी किए गए हैं। ऐसी महिलाएं जिनके खाते में मैया सम्मान योजना के 7500 रुपए नहीं आए हैं, वे इस पेमेंट लिस्ट में अपने नाम की जांच कर यह पुष्टि कर सकती हैं कि उनका नाम इस सूची में है या नहीं, यदि इस लिस्ट में आपका नाम है तो अगले कुछ दिनों में आपको सहायता राशि मिल जाएगी।

केनरा बैंक दे रही है बिजनेस के लिए 10 लाख रुपए तक लोन, ऐसे करे अप्लाई

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received

मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए योजना के सभी पात्रताओं को पूरा करना जरूरी है। अगर आपको Maiya Samman Yojana के 7500 रुपए प्राप्त नहीं हुए है तो इसका कारण हो सकता है कि आप योजना के लिए अपात्र पाई गई हों। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि हो सकता है आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो गई है और इसलिए आप योजना के लिए अपात्र घोषित कर दी गईं हो।

इसके अलावा यह भी हो सकता है कि आपने आवेदन में कोई ग़लत जानकारी दी हो जिसकी वजह से आपका आवेदन होल्ड कर दिया गया हो। एक वजह ये भी हो सकती है कि आपके खाते में डीबीटी चालू ना हो जिसकी वजह से आपके खाते में पैसे जमा नहीं हो पाए हों। हाल ही में सत्यापन के दौरान 18 लाख महिलाओं के आवेदन को होल्ड किया गया है और 1 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है, हो सकता है कि इन महिलाओं में आपका नाम शामिल है इसलिए आपको इस किस्त की राशि नहीं मिली है।

बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं 10 लाख रुपए तक का लोन, ऐसे करे ऑनलाइन अप्लाई

Maiya Samman Yojana 7500 नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवाना होगा। यदि आधार और बैंक खाता लिंक हैं और फिर भी पैसे नहीं आए हो तो इस स्थिति में आपको अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर पुष्टि करनी होगी कि कहीं आपका आवेदन होल्ड पर तो नहीं है। अगर आवेदन होल्ड पर है तो सरकार उसका सत्यापन करेगी जिसके बाद पात्र होने पर आपको सहायता राशि भेजी जाएगी।

वहीं अगर आवेदन की स्थति में अप्रूव लिखा आ रहा है तो आपको कुछ दिन प्रतीक्षा करनी चाहिए क्योंकि 15 मार्च 2025 तक आपके खाते में पैसे आ सकते हैं। अगर तब तक पैसे नहीं आते हैं तो आप Maiya Samman Yojana Helpline Number 1800-890-0215 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon